LIVE Maharashtra HSC 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, यहां दिए लिंक से एक क्लिक में चेक करें नतीजे
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 12वीं रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स के बीच प्रतिस्पर्धा खत्म करने के लिए बोर्ड पिछले वर्ष से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। रिजल्ट (Maharashtra HSC 12th Result 2025 LIVE Updates) जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स परिणाम MSBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in पर चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से रिजल्ट (Maharashtra HSC 12th Result 2025) घोषित कर दिया गया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गए हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दोपहर 1 बजे ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mkcl.org पर एक्टिव हो गया है। लिंक एक्टिव होने के बाद अब छात्र एवं उनके माता-पिता वेबसाइट पर रोल नंबर एवं मां का पहला नाम (Mother's First Name) दर्ज करके नतीजे चेक कर सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद पास पर्सेंटेज, स्ट्रीम वाइज रिजल्ट का डाटा यहां उपलब्ध करवा दिया गया है।
रिजल्ट एक्टिव
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। नतीजे चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Maharashtra HSC Result 2025: लिंक एक्टिव होने में कुछ मिनट शेष
महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक कुछ ही मिनट में एक्टिव होने वाला है। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Maharashtra Board HSC Result 2025: स्ट्रीम वाइज रिजल्ट
- साइंस: 97.35%
- आर्ट्स: 80.53%
- कॉमर्स: 92.68%
- वोकेशनल: 83.3%
Maharashtra Board HSC Result 2025: लड़कों की तुलना में लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 89.51% दर्ज किया गया है।
HSC Result 2025 Maharashtra Live Updates: ऐसा रहा रिजल्ट
- रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या: 1427085
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या: 1417969
- उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या: 1302873
91.88% स्टूडेंट्स ने पाई सफलता
महाराष्ट्र बोर्ड 12h का रिजल्ट इस वर्ष 91.88 फीसदी दर्ज किया गया है।
Maharashtra HSC 12th Result 2025 OUT: रिजल्ट घोषित
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में 11:30 पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
Maharashtra HSC 12th Result 2025: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mkcl.org पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको रोल नंबर एवं मदर्स फर्स्ट नेम दर्ज करके व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Maharashtra Board 12th Result 2025: स्ट्रीम वाइज ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले साल स्ट्रीम वाइज साइंस का रिजल्ट 97.82 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम का 85.88 प्रतिशत, कॉमर्स स्ट्रीम का 92.18%, वोकेशनल स्ट्रीम का 87.75 फीसदी और आईटीआई का 87.69 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया था।
MSBSHSE 12th Result 2025: पिछले वर्ष लड़कियों का प्रदर्शन रहा था बेहतर
पिछले साल लड़कियों ने 12th क्लास में बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी दर्ज किया गया है।
MSBSHSE HSC Result 2025: ये डिटेल करनी है दर्ज
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करके व्यू रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
Maharashtra Board 12th Result 2025: पिछले वर्ष 21 मई को जारी हुआ था रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष 21 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। लेकिन इस बार नतीजे जल्द तैयार होने के बाद आज ही 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।
Maharashtra Board 12th Result 2025: ऐसे देखें नतीजे
स्टूडेंट्स को अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
MSBSHSE HSC Result 2025: फेल स्टूडेंट्स ऐसे हो सकेंगे पास
महाराष्ट्र बोर्ड HSC के नतीजों में अनुत्तीर्ण घोषित किए छात्र-छात्राएं सप्लीमेंट्री एग्जाम सम्मिलित हो सकेंगे। इस सम्बन्ध में अपडेट MSBSHSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Maharashtra Board Class 12 Result 2025: पास होने के आवश्यक पर्सेंटेज
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त हुए होने आवश्यक हैं।
Maharashtra Board Result 2025: इन साइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट को देखने के लिए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स को बुकमार्क कर सकते हैं, ताकि नतीजे जारी होने के बाद परिणाम आसानी से देखा जा सके।
- mahahsscboard.maharashtra.gov.in
- mahresult.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
- hscresult.mkcl.org
- mahahsc.in
- mahahsscboard.in
Maharashtra HSC Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। इसके बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा।
यह भी पढ़ें - Maharashtra HSC 12th Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी, इन स्टेप्स से डाउनलोड कर पाएंगे मार्कशीट
Maharashtra HSC result 2025 time: महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने में कुछ घंटे शेष
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। दोपहर एक बजे महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।