LIVE JAC 12th Result 2025 OUT: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक jacresults.com पर एक्टिव, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2% छात्र पास
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जैक 12th रिजल्ट (Live JAC 12th Result 2025 Updates) आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया गया है। अभी केवल विज्ञान एवं वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। आर्ट्स वर्ग का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होगा। नतीजे जारी होने पर स्टूडेंट्स वेबसाइट, SMS एवं इस पेज पर दिए लिंक से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से 12वीं क्लास कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के बाद अब दोपहर 12:30 पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नतीजे जारी होने के साथ ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की ओर से टॉपर्स लिस्ट, कुल पास पर्सेंटेज, जेंडर वाइज पासिंग प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन आदि डिटेल भी साझा की गई है जिसकी पूरी डिटेल इस पेज से चेक की जा सकती है।
साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स पास प्रतिशत
- Science: 79.26%
- Commerce: 91.2%
लड़कियों ने जेएसी 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम 2025 में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष साइंस में 80.53% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 48.43 रहा है। इसके अलावा कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि 86% लड़के पास हुए हैं।
चाईबासा की छात्रा रेशमी कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 476 अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। इसके अलावा साइंस में गोविंदपुर की अंकिता ने 477 नंबर लाकर राज्य में टॉप किया है।
झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट jacresults.com/ पर एवं डिजिलॉकर digilocker.gov.in पर एक्टिव हो गया है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड की ओर से 12th रिजल्ट साइंस एवं कॉमर्स का लिंक किसी भी पल एक्टिव हो सकता है जिसके बाद आप नतीजे चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर एक्टिवेट होगा।
झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक 12:30 पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद यहां पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप सीधे नतीजे चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावक वेबसाइट के साथ ही एसएमएस से चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कुछ ही देर में एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट हुआ घोषित। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट।
झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।
शिक्षा मंत्री द्वारा रामदास सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर करेंगे जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
झारखंड अधिविद्य परिषद् की ओर से कुछ ही देर में साइंस, कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जायेगा।
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट शेष है। कुछ ही पलों में नतीजों की घोषणा की जाएगी।
पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम ने 491 अंक पाकर रांची की स्नेहा ने टॉप किया था। इसके अलावा प्रतिभा साहा ने 474 अंकों के साथ कॉमर्स में और जीनत परवीन 472 अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था।
नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
ऐसे छात्र व अभिभावक जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वे भी स्वयं ही रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी कैफे पर जाकर पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। नतीजे चेक करने के लिए कीपैड मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर Result <स्पेस> JAC 12th<स्पेस> रोल नंबर <स्पेस>, रोल कोड लिखकर 562630 पर भेज दें। इसके बाद बोर्ड की ओर से कुछ देर बाद रिजल्ट भेज दिया जायेगा।
- झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस 11:30 पर जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक दोपहर 12:30 पर एक्टिव हो जायेगा।
छात्रों को बता दें कि आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम अगला सप्ताह में जारी किया जायेगा। अभी केवल साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जायेगा।
शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सुबह 11:30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा करेंगे।
स्टूडेंट्स को बता दें कि आज केवल विज्ञान एवं कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम घोषित किया जायेगा।
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज दोपहर 11:30 पर जारी कर दिया जायेगा।
