Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leap Day 2024: क्या होगा अगर न हो हर 4 वर्ष में 1 दिन लीप डे, जानें लीप ईयर पर GK फैक्ट्स

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 03:01 PM (IST)

    हमारी पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365 दिन 6 घंटे और 9 मिनट में एक चक्कर पूरा करती है। इस एक चक्कर में लगने वाले 6 घंटे को हर साल नहीं गिना जाता है और हर चौथे वर्ष इसे जोड़कर 24 घंटे या 1 दिन (Leap Day) को वार्षिक कैलेंडर में जोड़ दिया जाता है। इसी वजह से लीप ईयर (Leap Year) की फरवरी में 29 दिन होते हैं।

    Hero Image
    Leap Day 2024: लीप दिवस दरअसल पृथ्वी के सूर्य के चारों तरफ चक्कर और मौसम परिवर्तन से जुड़ा है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आज 29 फरवरी की वह तारीख है जो कि हर साल नहीं आती है। आमतौर पर हर साल 28 दिनों का फरवरी माह चौथे वर्ष 29 दिनों का हो जाता है। इस 1 अतिरिक्त दिन को ही लीप-डे (Leap Day) कहा जाता है। जिस साल के कैलेंडर में फरवरी माह में 29 दिन होते हैं, उसे लीप ईयर (Leap Year) कहते हैं। ऐसे में लीप ईयर की स्थिति में वर्ष में 366 दिन होते हैं, न कि 365 दिन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर प्ररिक्रमण (Rotation) के साथ-साथ सूर्य के चारों तरफ परिभ्रमण (Revolution) भी करती है। जहां परिक्रम्रण से दिन और रात होते हैं तो वहीं परिभ्रमण के चलते पृथ्वी पर मौसमों का परिवर्तन होता है। हमारी पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365 दिन 6 घंटे और 9 मिनट में एक चक्कर पूरा करती है। इस एक चक्कर में लगने वाले 6 घंटे को हर साल नहीं गिना जाता है और हर चौथे वर्ष इसे जोड़कर 24 घंटे या 1 दिन को वार्षिक कैलेंडर में जोड़ दिया जाता है। इसी वजह से लीप ईयर (Leap Year) की फरवरी में 29 दिन होते हैं।

    यह भी पढ़ें - Leap Day 2024: Google ने Doodle बना कर खास अंदाज में दी लीप डे की बधाई, पानी में छपाक मार रहा मेंढक

    Leap Day 2024: क्या होगा अगर न हो हर 4 वर्ष में 1 दिन लीप डे?

    ऐसे में लीप दिवस (Leap Day) दरअसल पृथ्वी के सूर्य के चारों तरफ चक्कर और मौसम परिवर्तन से जुड़ा है। ऐसे में इस दिन का महत्व कैलेंडर और हमारी पृथ्वी के वास्तविक परिक्रमण के बीच संतुलन को स्थापित करता है। यदि हम कैंलेंडर से लीप दिवस को हटा दें तो हम जिस कैंलेंडर से तारीख जान पाते हैं उसकी दिनों की गणना धीरे-धीरे भटक जाएगी। इस स्थिति में पृथ्वी के परिभ्रमण से होने वाले मौसम परिवर्तन के पैटर्न को हम परिभाषित नहीं कर सकेंगे।

    उदाहरण के तौर पर हमारें देश में नवंबर से फरवरी तक सर्दी, मार्च से जून तक गर्मी और जुलाई से अक्टूबर तक बारिश का मौसम देखने को मिलता है। यदि हम लीप दिवस को कैलेंडर से हटा देंगे तो इस पैटर्न में आगे चलकर काफी बदलाव देखने को मिलेंगे और कैलेंडर तथा मौसम की गणना के बीच सामंजस्य धीरे-धीरे समाप्त होता जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Leap Year 2024: फरवरी में ही क्यों जुड़ता है एक दिन? जानें क्या है लीप ईयर का गणित

    Leap Day 2024: लीप ईयर पर GK फैक्ट्स

    • 29 फरवरी को जन्में व्यक्तियों को आमतौर पर लीपिंग (Leapings) कहा जाता है। इन बर्थडे हर चौथे वर्ष मनाया जाता है।
    • अंग्रेजी कानूनों में 29 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के जन्मदिन को कानूनी तौर पर 1 मार्च के रूप में मान्यता दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लीप दिवस पर जन्म लेने वालों के लिए प्रशासनिक मामलों में स्थिरता सुनिश्चित हो सके।
    • लीप दिवस से कई सांस्कृतिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं। मिस्र में इस दिन को अपशकुन माना जाता है और इस दिन विवाह नहीं होते हैं।
    • दूसरी तरफ, अमेरिका में एंथोनी (टेक्सास) ने लीप दिवस और इसके बढ़ते निवासियों के सम्मान में अपने जीवंत समारोहों के लिए 'विश्व की लीप वर्ष राजधानी' का खिताब अर्जित किया है।