Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS Answer Key 2023: आज है केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 09:53 AM (IST)

    KVS Answer Key 2023 केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती आयोजित परीक्षाओं के आंसर-की 6 मार्च 2023 को जारी किए थे और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया था। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख आज 10 मार्च को समाप्त हो रही है।

    Hero Image
    KVS Answer Key 2023: उम्मीदवार आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर जाएं।

    एजुकेशन डेस्क। KVS Answer Key 2023: केंद्रीयों विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग पदों (TGT, PGT, PRT) और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक किया था। इसके बाद संगठन ने 6 मार्च को विभिन्न पदों के लिए प्रोविजिनल आंसर-की जारी करते हुए इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया था, जिसका आज, 10 मार्च 2023 को अंतिम दिन है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को केवीएस द्वारा अनौपचारिक उत्तर कुजियों पर कोई आपत्तिय है तो वे इस जल्द से जल्द दर्ज करा लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS Answer Key 2023: कहां और कैसे दर्ज कराएं आपत्तियां?

    केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक से आंसर-की डाउनलोड पेज पर जाना होगा, जहां उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि के विवरणों से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार दिए गए लिंक से विभिन्न प्रश्नों के आंसर-की को डाउनलोड कर सकेंगे और एक्टिव लिंक से इन पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवीएस प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित परीक्षा/विषय विशेषज्ञों से कराएगा। समीक्षा के बाद संगठन द्वारा फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। साथ ही, केवीएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित करेगा।

    यह भी पढ़ें- KVS Answer Key 2023: केंद्रीय विद्यालय TGT, PGT, PRT और नॉन-टीचिंग परीक्षाओं के आंसर-की जारी

    comedy show banner
    comedy show banner