विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KVS Answer Key 2023: केंद्रीय विद्यालय TGT, PGT, PRT और नॉन-टीचिंग परीक्षाओं के आंसर-की जारी

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 07 Mar 2023 07:35 AM (IST)

KVS Answer Key 2023 केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा TGT PGT PRT और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं के आंसर-की ...और पढ़ें

KVS Answer Key 2023: उम्मीदवार आंसर-की पर अपनी आपत्तियां आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर दर्ज करा सकते हैं।
KVS Answer Key 2023: उम्मीदवार आंसर-की पर अपनी आपत्तियां आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर दर्ज करा सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। KVS Answer Key 2023: केंद्रीय विद्यालय टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में 13 हजार से अधिक टीचिंग पदों (TGT, PGT, PRT) और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत हाल ही में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित उम्मीदवारों की ओएमआर शीट और आंसर-की केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने जारी कर दिए हैं। संगठन द्वारा उम्मीदवारों के ओएमआर शीट और आंसर-की सोमवार, 6 मार्च 2023 को जारी किए गए और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया।

KVS Answer Key 2023: 10 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां

केंद्रीय विद्यालय संगठन के टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों से इन उत्तरों पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। संगठन की अधिसूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों को जारी किए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति है, वे इस केवीएस की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा केवीएस सम्बन्धित परीक्षा/विशेषज्ञों से कराएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि उनकी आपत्तियां सही पाई जाती हैं तो उनके द्वारा भुगतान किए गए शुल्क की वापसी ऑनलाइन माध्यमों से की जाएगी।

साथ ही, केवीएस द्वारा आपत्तियों की समीक्षा कराने के बाद फाइनल आंसर-की और इसी के अनुसार नतीजों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक पदों के अनुसार विभिन्न घोषित तारीखों पर किया गया। हालांकि, नॉन-टीचिंग कटेगरी के सभी पदों आंसर-की अभी जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में इन उम्मीदवारों को केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।