Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Karnataka 10th Result 2025: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 5 स्टेप्स में डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

    Updated: Fri, 02 May 2025 11:42 AM (IST)

    Karnataka SSLC 10th Result 2025 News Updates कर्नाटक बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। इस साल 8 लाख से ज्यादा बच्चों ने कर्नाटक बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर परिणाम देखे जा सकते हैं। वहीं कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    कर्नाटक बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। फोटो- जागरण

    ऐजुकेशन, बेंगलुरु। कर्नाटक बोर्ड ने 10वीं के नतीजे सामने आ गए हैं। आज यानी शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC 10वीं) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट आने के 1 घंटे बाद यानी 12:30 परीक्षार्थी KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने परीक्षार्थी हुए पास?

    कर्नाटक बोर्ड की परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 52,4894 परीक्षार्थी की उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल का पास प्रतिशत 62.34 रहा है।

    कहां चेक करें रिजल्ट?

    कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) से 10वीं के नतीजे देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnatka.gov.in जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CBSE Result Date 2025: आज जारी नहीं होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, नतीजे इस डेट में आने की उम्मीद

    कैसे चेक करें रिजल्ट?

    कर्नाटका SSLC के परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    1. सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

    2. अब होम पेज पर मौजूद SSLC 10th Exam Results 2025 पर क्लिक करें।

    3. अब अपना रोल नंबर डालें और लॉग इन कर लें।

    4. बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    5. इस डिजिटल मार्कशीट का आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या फिर इसकी पीडीएफ भी निकाल सकते हैं।

    डिजिटल मार्कशीट पर क्या डिटेल्स?

    कर्नाटक बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद डिजिटल मार्कशीट भी ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। इस मार्कशीट पर छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, बोर्ड का नाम, व्यक्तिगत विवरण, विषय का नाम, विषय का कोड, विषय के अंक, कुल अंक, डिवीजन और कुल अंक जैसी जानकारी मौजूद रहेगी।

    कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा?

    KSEAB से SSLC की परीक्षा 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच में हुई थी। कर्नाटक के 2,818 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 8.96 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 4,61,563 छात्र और 4,34,884 छात्राएं थीं।

    फेल छात्रों के पास क्या विकल्प?

    कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पास होने के लिए 2 अन्य मौके मिलेंगे। KSEAB परीक्षा 2 और परीक्षा 3 के रूप में दो बार फिर से एग्जाम देने का मौका देगा।

    कम अंक आने पर क्या मिलेगा?

    कर्नाटक बोर्ड 10वीं के परिणाम सामने आने के बाद KSEAB पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी भी देता है। ऐसे में अगर आपके नंबर कम आए हैं, तो पुनर्मूल्यांकन की मदद से आप अपने अंक बढ़वा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दृष्टिबाधिता को नहीं बनने दिया कमजोरी, ICSE Result 2025 में लखनऊ की बानी को मिले 95.40 प्रतिशत अंक, बनीं प्रेरणा