Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JoSAA Counselling 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से खत्म, josaa.nic.in पर जल्द करें अप्लाई

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 09:31 AM (IST)

    JoSAA Counselling 2022 ज्वॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority JoSSA) काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से खत्म होने के बाद 22 सितंबर को स ...और पढ़ें

    Hero Image
    JoSAA काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 21 सितंबर, 2022 को खत्म हो जाएगी।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JoSAA Counselling 2022: आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JoSAA काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 21 सितंबर, 2022 को खत्म हो जाएगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन संस्थानों के लिए ज्वॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority, JoSSA) के लिए अप्लई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।इससे पहले, JoSSA ने दो मॉक आवंटन सूची जारी कर चुका है। इसके तहत, दूसरी सूची कल, 20 सितंबर को रिलीज की जा चुकी है। बता दें कि JOSSA काउंसिलिंग का आयोजन नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला (National Institute of Technology, NIT Rourkela) की ओर से किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: JoSAA Counseling 2022: josaa.nic.in पर सेकेंड मॉक सीट अलॉटमेंट सूची रिलीज, करें डाउनलोड

    JoSAA Counselling 2022: Steps To Register Online रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाना होगा।इसके बाद, होमपेज पर, जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। अब च्वाइस फिलिंग सेक्शन को पूरा करें। इसके बाद, शेड्यूल के अनुसार भरे हुए विकल्पों की समीक्षा करें और उन्हें लॉक करें। इसके बाद प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    इस दिन जारी होगी पहली लिस्ट

    पहले चरण के लिए सीट अलॉटमें परिणाम 23 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट्स इस फेज के तहत अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि 16 अक्तूबर, 2022 तक JOSSA काउंसलिंग के छह राउंड आयोजित किए जाएंगे। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।