Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JoSAA Counseling 2022: josaa.nic.in पर सेकेंड मॉक सीट अलॉटमेंट सूची रिलीज, करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 11:32 AM (IST)

    JoSAA Counseling 2022 जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्टर्ड सभी उम्मीदवारों को अपनी पसंद के क्रम में संस्थान और प्रोगाम के अपने विकल्पों को जमा करना होगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    JoSAA सेकेंड मॉक सीट अलॉटमेंट सूची आज 20 सितंबर, 2022 को जारी कर दी गई है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी या JOSAA काउंसलिंग (Joint Seat Allocation Authority, JoSAA counseling 2022) फिलहाल चल रही है। इसी क्रम में आज, 20 सितंबर, 2022 को सेकेंड मॉक अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है।  शेड्यूल 2022 के अनुसार, दूसरी मॉक सीट आवंटन सूची आज सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी की गई है। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना स्टेटस की जांच करने के लिए अपने जेईई मेंस आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपने पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: JoSAA 2022 counseling शेड्यूल जारी, 12 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन और ये देनी होगी फीस

    आधिकारिक सूचना के अनुसार, JOSAA फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 सितंबर, 2022 को सुबह 10.00 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड 23 सितंबर, 2022 से 26 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक के बीच किया जाएगा।

    JOSAA सेकेंड सीट आवंटन सूची के परिणाम 28 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे, जबकि तीसरी सूची 03 अक्तूबर, 2022 को रिलीज की जाएगी। इसके बाद, छठी और फाइनल आवंटन सूची 16 अक्तूबर, 2022 तक जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में उपलब्ध विकल्पों की सूची में से, जितने चाहें उतने विकल्प भरने की अनुमति है।

    कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, विकल्प भरने पर, उम्मीदवारों को आगे बढ़ने के लिए अपनी पसंद के क्रम में विकल्पों को लॉक करना होगा। एक बार लॉक किए गए विकल्पों को अनलॉक या संशोधित नहीं किया जा सकता है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी या JOSAA काउंसलिंग (Joint Seat Allocation Authority, JoSAA counseling 2022) ने आधिकारिक बयान में कहा, यदि उम्मीदवार अंतिम तिथि और समय तक अपनी पसंद को स्पष्ट रूप से लॉक नहीं करते हैं, तो उनके अंतिम सहेजे गए विकल्प सिस्टम द्वारा खुद लॉक हो जाएंगे। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि समय से प्रक्रिया को पूरा कर लें।