Jharkhand Excise Constable Exam: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द होंगे उपलब्ध
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की शुरुआत 20 अगस्त 2024 से की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं उनके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 रिक्त पदों नियुक्तियां होनी हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती (विज्ञापन संख्या- 6/ 2023) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी पीईटी के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं उनको जेएसएससी की ओर से निर्धारित तिथियों में निर्धारित पते पर रिपोर्ट करना होगा। पीईटी की शुरुआत 20 अगस्त 2024 से शुरू की जाएगी।
राज्य के 7 चयन पर्षदों पर संपन्न होगा पीईटी
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का आयोजन राज्य के 7 चयन पर्षदों पर होगा। ये चयन पर्षद निम्नलिखित हैं-
- रांची (स्मार्ट सिटी क्षेत्र, धुर्वा, रांची)
- झारखंड जगुआर, टेंडरग्राम, रातु, रांची
- गिरिडीह पुलिस केंद्र, गिरिडीह
- पलामू (चियांकी हवाई अड्डा, मेदनीगर, पलामू)
- हजारीबाग (जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग)
- जमशेदपुर (सीटीसी स्वासपुर, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम)
- साहेबगंज (झा.स.पु.- 09 कैम्पस, साहेबगंज)
एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए किये जायेंगे जारी
जेएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए उम्मीदवारों के एडमिटड कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पता जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पायेंगे। जो भी अभ्यर्थी इस चरण में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।