Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Board Exam 2025: स्थगित हुई झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा, जानें अब किस दिन होगा एग्जाम

    झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 2025 की शुरुआत 11 फरवरी 2025 से हो चुकी है। यह एग्जाम दो पालियों में कराया जा रहा है। ताजा एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक 04 मार्च 2025 तक कराए जाएंगे। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद कांपियों की जांच शुरू होगी। बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी अन्य अपडेट जानने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Fri, 14 Feb 2025 11:10 AM (IST)
    Hero Image
    Jharkhand Board Exam 2025: स्थगित हुई परीक्षा मार्च में की जाएगी आयोजित

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज, 14 फरवरी, 2025 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। काउंसिल ने इस संबंध में घोषणा की है कि, राज्य सरकार द्वारा शब-ए-बारात की छुट्टी की के मद्देनजर, शुक्रवार को होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काउंसिल ने कहा कि अब यह परीक्षाएं 4 मार्च को आयोजित की जाएंगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। झारखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए आज खरिया, खोरठा,कुड़माली, नागपुरी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषा का पेपर होना था। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए शुक्रवार के दिन के लिए कोर लैंगवेज का पेपर होना था। अब ये सभी परीक्षाएं मार्च में होंगी।

    11 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 

    झारखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। एग्जाम दो शिफ्ट में कंडक्ट कराए जा रहे हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रही हैं। वहीं, दोपहर की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक 12वीं के एग्जाम कंडक्ट कराए जा रहे हैं। बता दें कि पहले दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा 3 मार्च, 2025 को समाप्त होनी थी लेकिन अब बदले शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम 4 मार्च, 2025 तक कराए जाएगे। इस परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।

    बता दें कि, झारखंड बोर्ड की ओर से कई अन्य राज्यों की भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित अन्य शामिल हैं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड की ओर से एग्जाम कल यानी कि 15 फरवरी, 2025 से शुरू हो रहे हैं। दोनों कक्षाओं के लिए CBSE की परीक्षा कल से शुरू होंगी। एग्जाम के लिए बोर्ड की ओर से निर्देश जारी  कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी को इन्हीं निर्देशों के अनुसार एग्जाम में शामिल होना होगा। नियमों की अनेदखी करने वाले परीक्षार्थी को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षार्थी इस बात को न भूलें। 

    यह भी पढ़ें: JAC Board Exam: झारखंड में बढ़ सकती है मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीख, बड़ी वजह आई सामने