विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Mains 2025 Exam: जनवरी में हो सकती है जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा, जानें NTA कब जारी करेगा नोटिफिकेशन

Published: Thu, 03 Oct 2024 11:01 AM (IST)

बता दें कि पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर जेईई मेंस परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है। ...और पढ़ें

JEE Mains 2025 Exam: जनवरी में हो सकती है जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन (Image-freepik)
JEE Mains 2025 Exam: जनवरी में हो सकती है जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन (Image-freepik)

HighLights

  1. दो सत्रों में आयोजित की जाती है जेईई मेंस परीक्षा
  2. पहले सत्र के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
  3. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भर पाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेंस का पहला सेशन जनवरी में आयोजित हो सकता है। जल्द ही इस सत्र की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन तो जारी नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के आखिर में या फिर अगले महीने नवंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि अभी तक डेट कंफर्म नहीं है इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें लेटेस्ट अपडेट मिल सके।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उन्हें परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। इसके बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे और जेईई पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान पूरा होने पर जेईई मेन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

JEE Mains 2025 Exam Dates: जेईई मेंस आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपना मूल विवरण जैसे नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके पंजीकरण करें।

अब दिए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र भरें। दिए गए विनिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें। अब फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर जेईई मेंस परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है। इसके अनुसार, पहला सत्र जनवरी और दूसरा अप्रैल के मिड में कंडक्ट कराया जाता है। उम्मीद है कि इस सत्र भी ऐसा ही होगा।

यह भी पढ़ें: JNVST Admission 2025: 9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई