विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNVST Admission 2025: 9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई

Published: Thu, 03 Oct 2024 09:38 AM (IST)

कक्षा 9 और 11 जेएनवीएसटी लेटरल एंट्री प्रवेश 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। एनवीएस ...और पढ़ें

9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,
9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,

HighLights

  1. 30 अक्टूबर तक मिलेगा आवेदन करने का मौका
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन
  3. फरवरी में आयोजित होगी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी है। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 30 अक्टूबर, 2024 तक जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा, इसलिए समय पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स या उनके पैरेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट http://navodaya.gov.in/ पर जाकर लॉगइन करनाइ होगा। 

JNVST Admission 2025: इन सिंपल स्टेप्स को फाॅलो करके करें आवेदन 

सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अब होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक खोजें और क्लिक करें। अब खुद को रजिस्टर्ड करने और आवश्यक जानकारी भरने के लिए क्लिक करें। इसके बाद संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करें और अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। अब एक बार फॉर्म भर जाने के बाद, विवरणों को दोबारा जांचें और जेएनवीएसटी कक्षा 9, 11 आवेदन पत्र जमा करें। फॉर्म की एक कॉपी सहेज कर उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

JNVST Admission 2025: फरवरी में आयोजित होगी परीक्षा

9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। एग्जाम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। 9 प्रवेश फॉर्म भरते समय, आवेदकों को अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक मार्कशीट और एक वैध फोटो आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

JNVST Admission 2025: ढाई घंटे की होगी परीक्षा

कक्षा 9 और 11 जेएनवीएसटी लेटरल एंट्री प्रवेश 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। एनवीएस प्रवेश परीक्षा 2025 की अवधि दो घंटे तीस मिनट की होगी, जिसमें दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 50 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2024 पर पढ़िए राष्ट्रपिता के ये दमदार भाषण, जिसने सिखाया सत्य और अहिंसा ही है सर्वोच्च धर्म