Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main Toppers 2023: जेईई मेंस के पहले सेशन में 20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, चेक करें नाम

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 03:08 PM (IST)

    JEE Main Toppers 2023 एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जेईई मेंस पहले सेशन के लिए कुल 8.6 लाख रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से कुल 8.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए ने परीक्षा में अब तक की सर्वाधिक 95.79 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की थी।

    Hero Image
    JEE Main Toppers 2023: जेईई मेंस के पहले सेशन के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। (Image-freepik )

    एजुकेशन डेस्क। JEE Main Toppers 2023: जेईई मेंस के पहले सेशन के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर किया गया है। परिणाम के साथ-साथ आंसर-की भी रिलीज की गई है। वहीं, अब इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं। जेईई मेंस जनवरी सेशन में 20 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

    अभिनीत मजेटी

    अमोघ JALAN

    अपूर्वा SAMOTA

    ASHIK स्टेनी

    BIKKINA अभिनव चौधरी

    देशांक प्रताप सिंह

    ध्रुव संजय जैन

    ज्ञानेश हेमेंद्र शिंदे

    DUGGINENI वेंकट युगेश

    गुलशन कुमार

    GUTHIKONDA अभिराम

    कौशल विजयवर्गीय

    कृष्ण गुप्ता

    मयंक सोनी

    एन के विश्वजीत

    निपुण गोयल

    ऋषि कालरा

    सोहम दास

    SUTHAR हर्षुल संजयभाई

    VAVILALA CHIDVILAS REDDY

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    जेईई मेंस जनवरी सेशन रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

    95 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में हुए थे शामिल

    एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेंस पहले सेशन के लिए कुल 8.6 लाख रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से कुल 8.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए ने परीक्षा में अब तक की सर्वाधिक 95.79 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की थी। जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा 24 जनवरी, 1 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके कुछ समय बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई थी। बता दें कि जेईई मेन 2023 का रिजल्ट इस साल महज 6 दिनों में घोषित किया गया है। एनटीए ने जेईई मेन 2023 जनवरी या सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया था। परिणाम 6 फरवरी की देर रात घोषित किए गए हैं।

    जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र का आयोजन 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाला है। सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगा। पंजीकरण लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें: NTA JEE Main Result 2023: जेईई मेन जनवरी रिजल्ट लिंक NTA ने एक्टिव किए, ऐसे करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

    comedy show banner
    comedy show banner