विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NTA JEE Main Result 2023: जेईई मेन जनवरी रिजल्ट लिंक NTA ने एक्टिव किए, ऐसे करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 07 Feb 2023 05:33 AM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 07:53 AM (IST)

NTA JEE Main Result 2023 एनटीए द्वारा जेईई मेन जनवरी 2023 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव कर दिया ...और पढ़ें

NTA JEE Main Result 2023: पहले सत्र के लिए जेईई मेन परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर देखें।
NTA JEE Main Result 2023: पहले सत्र के लिए जेईई मेन परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। JEE Main Result January 2023: इस बार दो चरणों में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य) 2023 के जनवरी के पहले सत्र के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। एजेंसी द्वारा जनवरी सेशन के लिए एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, सोमवार-मंगलवार (6-7 फरवरी) की रात में की गई। इसके साथ ही एनटीए ने जईई मेन जनवरी रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 के विभिन्न घोषित तारीखों पर आयोजित पहले सत्र की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम अब ऑनलाइन देख सकते हैं।

NTA JEE Main Result 2023: फाइनल आंसर-की के बाद जारी हुए नतीजे

एनटीए ने जेईई मेन जनवरी 2023 रिजल्ट की घोषणा से पहले रविवार, 5 फरवरी को फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिए थे, जो कि 2 फरवरी को प्रोविजिनल आंसर-की को जारी किए जाने और उसके बाद उम्मीदवारों से 4 फरवरी तक प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें - JEE Main Result January 2023: 8 लाख उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त, घोषित हुए जेईई मेन सेशन के नतीजे

NTA JEE Main Result 2023: बेहतर स्कोर के लिए आज से करें अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन

जनवरी सेशन की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवार यदि अपने जेईई मेन स्कोर से असंतुष्ट होते हैं तो वे एनटीए द्वारा अप्रैल में आयोजित किए जाने वाले दूसरे सेशन की परीक्षाओं में भी सम्मिलित हो सकते हैं। अप्रैल सेशन के जेईई मेन 2023 के लिए उम्मीदवारों को फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। एनटीए द्वारा दूसरे सत्र के लिए पंजीकरण हेतु अप्लीकेशन विंडो आज यानि मंगलवार, 7 फरवरी से ओपेन की जानी है।

यह भी पढ़ें - JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से, जानें पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया