Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, आज हो सकता है घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 02:42 PM (IST)

    जेईई मेंस पेपर 2 का आयोजन 24 फरवरी को किया गया था। एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही पाली में कंडक्ट कराया गया था। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इनमें असमिया बंगाली अंग्रेजी गुजराती हिंदी कन्नड़ मलयालम मराठी उड़िया पंजाबी तमिल तेलुगु और उर्दू सहित अन्य लैंग्वेज शामिल हैं। अब कैंडिडेट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

    Hero Image
    JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, आज हो सकता है घोषित

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स इस वक्त बड़ी बेसब्री से परिणाम की राह देख रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजों का एलान हो सकता है। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट में तो यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन सेकेंड पेपर का रिजल्ट आज, 28 फरवरी, 2024 को रिलीज हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई ऑफिशियल सूचना नहीं रिलीज की गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल https://jeemain.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    JEE Main Paper 2 Result 2024: 24 जनवरी को हुई थी जेईई मेन पेपर 2 की परीक्षा

    जेईई मेंस पेपर 2 का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही पाली में कंडक्ट कराया गया था। फर्स्ट सेशन में जेईई मेन 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए कुल 74,002 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 55,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। बता दें कि, यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इनमें, असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित अन्य लैंग्वेज शामिल हैं। अब कैंडिडेट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

    JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। जेईई (मेन) सत्र 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें। स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

    यह भी पढ़ें: JEE Main Paper 2 Result 2024: कितने दिन में जारी होंगे जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा के नतीजे, जान लें यहां