Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main Admit Card 2023: जारी हुए जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 06:30 PM (IST)

    JEE Main Admit Card 2023 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन प्रवेश परीक्षा के 6 अप्रैल से होने वाले दूसरे सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    JEE Main Admit Card 2023: परीक्षा का आयोजन 6 से 12 अप्रैल तक होना है।

    JEE Main Admit Card 2023 Session 2: जेईई मेन प्रवेश परीक्षा के 6 अप्रैल से आयोजित होने वाले दूसरे चरण में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा अप्रैल सत्र के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से अपने अप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करते हुए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल तक विभिन्न निर्धारित तिथियों पर किया जाना है। इससे पहले एनटीए द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप हाल ही में 31 मार्च को जारी की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    JEE Main Admit Card 2023: इन भाषाओं में होगी आयोजित परीक्षा

    जेईई मेन 2023 परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषाओं में किया जाना है। परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों से 90 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए मैक्सिमम मार्क्स 300 हैं और निगेटिव मार्किंग भी होगी।

    यह भी पढ़ें - JEE Main April 2023: जेईई मेन दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप NTA जल्द करेगा जारी, एडमिट कार्ड इस दिन तक

    बता दें कि इससे पहले एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 के पहले सेशन का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 के बीच किया गया था। इसके बाद आंसर-की 2 फरवरी को जारी हुए थे और इन पर आपत्तियां 4 फरवरी तक एनटीए ने स्वीकार की थीं। इनकी समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और फिर नतीजे घोषित किए गए। वही, दूसरे सेशन के लिए आवेदन 15 फरवरी से 12 मार्च तक आमंत्रित किए गए थे। दूसरा सेशन अब 6 अप्रैल को होना है।

    comedy show banner
    comedy show banner