Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2024: जारी हो गई जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए फाइनल आंसर-की, NTA ने डाउनलोड लिंक एक्टिव किया

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 09:25 AM (IST)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 के अप्रैल में आयोजित सेशन 2 के पहले पेपर 1 (बीई/बीटेक) के अंतिम उत्तर-कुंजिया जारी कर दी हैं। एजेंसी द्वारा अंतिम उत्तर-कुंजियां (JEE Main 2024 Final Answer Key) आज यानी सोमवार 22 अप्रैल 2024 को जारी की गईं। फाइनल आंसर-की जारी किए जाने के बाद अब परिणाम जारी किए जाएंगे।

    Hero Image
    JEE Main 2024 Final Answer Key: डाउनलोड लिंक को आधिकारिक परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव लिंक कर दिया गया है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन अप्रैल 2024 सत्र में सम्मिलित हुए लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 के अप्रैल में आयोजित सेशन 2 के पहले पेपर 1 (बीई/बीटेक) के अंतिम उत्तर-कुंजिया जारी कर दी हैं। एजेंसी द्वारा अंतिम उत्तर-कुंजियां (JEE Main 2024 Final Answer Key) आज यानी सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को जारी की गईं। इसके साथ ही NTA ने फाइनल आंसर-की डाउनलोड लिंक को आधिकारिक परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA JEE मेन 2024 सेशन 2 पेपर 1 फाइनल आंसर-की डाउनलोड लिंक

    बता दें कि देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों में संचालित होने वाले बीई/बीटेक कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 यानी जेईई मेन 2024 के दूसरे सत्र में पेपर 1 का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को किया था। इसके बाद एजेंसी ने प्रोविजनल आंसर-की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट 12 अप्रैल को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 14 अप्रैल तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब NTA ने अंतिम उत्तर-कुंजियां जारी कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें - JEE Advanced 2024: अब इस डेट से शुरू होंगे जेईई एडवांस के लिए आवेदन, 26 मई को आयोजित होगा एंट्रेस एग्जाम

    JEE Main 2024 Result: फाइनल आंसर-की के बाद अब आएंगे परिणाम

    NTA द्वारा JEE मेन अप्रैल 2024 के पेपर 1 के फाइनल आंसर-की जारी किए जाने के बाद अब परिणाम जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा नतीजों की घोषणा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न को देखें तो NTA जेईई मेन रिजल्ट की घोषणा फाइनल आंसर-की जारी किए जाने के 1-2 दिनों में कर सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स आधिकारिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।