Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2024 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के लिए एडमिट कार्ड जल्द, बीआर्क एवं बी प्लानिंग के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 09:05 AM (IST)

    ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2024) सेशन 1 के लिए एनटीए की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले NTA ने बीआर्क एवं बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जेईई मेन एग्जाम 2024 का आयोजन 24 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

    Hero Image
    JEE Main 2024 Admit Card जल्द होंगे जारी, Exam City Intimation Slip यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2024) सेशन 1 का आयोजन 24 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जो भी स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किये जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2024 Exam City Intimation Slip: बीआर्क एवं बी प्लानिंग कोर्स के लिए एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी

    एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाती है जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बीआर्क एवं बी प्लानिंग कोर्स के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गयी है। स्टूडेंट्स एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    JEE Main 2024 Advance City Intimation for B.Arch. & B.Planning only Direct Link

    JEE Main 2024 Admit Card: इस तरीके से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    • जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में JEE(Main) 2024 : Download Advance City Intimation for B.Arch. & B.Planning only (Click Here) पर क्लिक करना है।
    • अब अगले पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
    • अब एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CUET PG 2024 Registration: सीयूईटी पीजी परीक्षा में होना है शामिल तो फौरन भरें फॉर्म, लास्ट डेट है नजदीक