Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JCI Result 2022: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में हुआ इन उम्मीदवारों का चयन, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 27 Apr 2022 12:41 PM (IST)

    JCI Result 2022 जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गयी चयन प्रक्रिया के अंतिम परिणामों की घोषणा 26 अप्रैल 2022 को कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर देख सकते हैं।

    Hero Image
    जेसीआइ रिजल्ट 2022 द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JCI Result 2022: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (जेसीआइ) रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एक जेसीआइ ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई चयन प्रक्रिया के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, जूट कॉर्पोरेशन द्वारा विज्ञापित पदों के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार निगम द्वारा आयोजित किए अंतिम चरण में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर जेईआइ फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 में देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेसीआइ फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक-1

    जेसीआइ फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक - 2

    बता दें कि जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर के कुल 63 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन किया था। कॉर्पोरेशन द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2022 को किया गया था और आंसर-की 11 मार्च को जारी किए गए थे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 27 मार्च 2022 को किया गया था, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जेसीआइ ने मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 को जारी की।

    यह भी पढ़ें - Shrine Board Recruitment 2022: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में निकली भर्ती, इन पदों के लिए आवेदन 14 मई तक

    इन स्टेप में चेक करें जेसीआइ रिजल्ट 2022

    जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपने नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, jutecorp.in पर विजिट करें। इसके बाद भर्ती सेक्शन में जाएं, जहां सम्बन्धित भर्ती के लिए परिणाम देखने के लिए लिंक एक्टिव किया गया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार जेसीआइ रिजल्ट 2022 पेज पर जा सकते हैं और अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करके जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया रिजल्ट 2022 देख सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया फाइनल मेरिट लिस्ट अपना नाम चेक कर पाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner