Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JAC 10th, 12th Topper List 2023: झारखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, 95.38% स्टूडेंट्स 10वीं में पास, देखें टॉपर लिस्ट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 23 May 2023 03:46 PM (IST)

    JAC 10th 12th Topper List 2023 पिछले साल जेएसी 12वीं साइंस में सामान्य वर्ग के छात्रों का पास प्रतिशत 95.06% रहा था। वहीं JAC 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 97.42% और जेएसी 12वीं कॉमर्स का 92.74% रहा। इस साल का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

    Hero Image
    JAC 10th,12th Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा।

     एजुकेशन डेस्क। JAC 10th, 12th Topper List 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन खास है। कांउसिल ने आज 20 मई, 2023 मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा झारखण्ड बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो और राज्य शिक्षा विभाग के सचिव के. रवि कुमार दोपहर 3 बजे किया है। वहीं, नतीजों के एलान के बाद जल्द ही परिणाम पास प्रतिशत और टॉपर सूची भी रिलीज कर दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    झारखेंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    वहीं, अगर पिछले साल की बात करें तो 2022 में अभिजीत शर्मा, तनु कुमारी, तानिया साह, रिया कुमारी, निशा वर्मा, निशु कुमारी ने 10वीं कक्षा में टॉप किया था। आइए डालते हैं मेधावी सूची पर एक नजर।

    Jharkhand Board JAC 10th Topper list 2022: इन्होंने पिछले साल 10वीं में किया था टॉप

    रैंक 1 अभिजीत शर्मा, तनु कुमारी, तानिया साह, रिया कुमारी, निशा वर्मा, निशु कुमारी- 490 अंक

    रैंक 2 राहुल रंजन तिवारी, श्वेता कुमारी गुप्ता 489

    रैंक 3 शिवम कुमार, रीना कुमारी, खुशी कुमारी, विशाल कुमार शर्मा, अभिजीत कुमार, मनीषा कुमारी- 488

    रैंक 4 नंदिनी गुप्ता, कुमार प्रिंस, रितु कुमारी 487

    यह भी पढ़ें: LIVE JAC 10th, 12th Result 2023: झारखण्ड मैट्रिक, इंटर साइंस नतीजे आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन

    JAC 10th,12th Result 2023: 10वीं, 12वीं में शामिल हुए इतने परीक्षार्थी

    झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 4 लाख 33 हजार और इंटरमीडिएट में 3 लाख 50 हज़ार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसे में 74 हजार विज्ञान वर्ग के थे।

    JAC 10th, 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत 

    झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर समेत अन्य जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद वे अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।  बता दें कि झारखंड बोर्ड रिजल्ट में राज्य में टॉपर करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।