LIVE JAC 10th, 12th Result 2023: झारखण्ड रिजल्ट इन लिंक से करें चेक, 95.38% रहा 10वीं का परिणाम
LIVE JAC 10th, 12th Result 2023: इन लिंक से करें चेक, 95.38% रहा 10वीं का परिणाम। घोषित हुए झारखण्ड मैट्रिक, इंटर साइंस नतीजे। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट को आज, 23 मई को दोपहर 3 बजे घोषित। लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव है।

LIVE JAC 10th, 12th Result 2023: झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस के लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज, 23 मई 2023 को तारीख निर्णायक हो गई है। झारखण्ड अधिविद्य परिषद यानि झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए नतीजों की घोषणा कर दी है। झारखण्ड जैक 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 को मंगलवार, 23 मई को दोपहर 3 बजे तक घोषित किया गया। काउंसिल द्वारा जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसके बाद दोनों ही परिणामों को देखने के लिए लिंक को जैक की वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और झारखण्ड बोर्ड रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर एक्टिव किया कर दिया गया है। साथ ही, परिणाम JagranJosh.con पर भी देख सकते हैं।
झारखण्ड बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जैक 10वीं रिजल्ट 2023 में 95.38 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
झारखण्ड बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर साइंस रिजल्ट की घोषणा आज, 23 मई को कर दी गई। इसके बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जहां से परिणाम देख सकते हैं। वैकल्पिक तौर पर परिणाम JagranJosh.com पर देखा जा सकता है, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-
झारखण्ड बोर्ड ने जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइस रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है।
झारखंड बोर्ड 10th एवं 12th साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ ही समय में लाइव किया जा सकता है।
झारखंड बोर्ड 10th एवं 12th के रिजल्ट में कुछ ही मिनटों का समय बचा है। रिजल्ट घोषित होते ही यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं साइंस के नतीजे स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ ही समय में घोषित कर दिया जायेगा।
झारखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की नामों की घोषणा भी की जा सकती है।
झारखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट के लिए कुछ ही मिनटों में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो सकती है।
झारखण्ड बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की जानी है।
झारखण्ड बोर्ड द्वारा जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाना है।
झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए 14 मार्च से शुरू हुई थी। वहीं, जेएसी कक्षा 10वीं के लिए 3 अप्रैल को हुई थी और जेएसी कक्षा 12वीं के लिए 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
जैक मैट्रिक रिजल्ट 2023 और जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को jacresults.com पर और वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।
जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं रिजल्ट 2023 को घोषणा के बाद आसानी से चेक करने के लिए इन वेबसाइट्स को पहले से बुकमार्क रखना चाहिए:-
- jac.jharkhand.gov.in
- jac.nic.in
- jacresults.com
- jharresults.nic.in
पिछले वर्ष की झारखण्ड मैट्रिक परीक्षाओं में 95.6 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा में 3.91 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे और 3.73 लाख उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।
झारखण्ड बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल माह के दौरान किया गया था। कक्षा 10 की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल तक और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
जिसमें टॉपर छात्र-छात्राओं को जैक के स्थापना दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।
जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को की जानी है। वहीं, इंटर कॉमर्स और इंटर आर्ट्स का परिणाम बुधवार, 24 मई को जारी किया जाएगा।
झारखण्ड बोर्ड द्वारा जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाना है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया।
जैक 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा झारखण्ड बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो और राज्य शिक्षा विभाग के सचिव के. रवि कुमार करेंगे।
झारखण्ड मैट्रिक में 4 लाख 33 हजार और इंटरमीडिएट में 3 लाख 50 हज़ार से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिसे में 74 हजार विज्ञान वर्ग के थे।
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 को आसानी से देखने के लिए स्टूडेंट्स को नीचे दी गई वेबसाइट्स को पहले बुकमार्क कर लेना चाहिए:-
- jac.jharkhand.gov.in
- jac.nic.in
- jacresults.com
- jharresults.nic.in
जैक मैट्रिक रिजल्ट 2023 और जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को jacresults.com पर और वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल द्वारा जैक मैट्रिक रिजल्ट 2023 और जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा आज दोपहर 2.30 बजे की जानी है।
झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 और झारखण्ड बोर्ड इंटर साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को की जानी है।
यह भी पढ़ें - JAC 10th, 12th result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट आज होगा जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट