Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JAC 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, चेक करें पासिंग मार्क्स एवं ग्रेडिंग सिस्टम

    Updated: Tue, 20 May 2025 03:28 PM (IST)

    झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से क्लास 10th एवं 12th रिजल्ट (JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025) जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र या माता पिता SMS से भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

    Hero Image
    JAC 10th 12th Result 2025 जल्द होगा जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से इस वीक में कभी भी नतीजों की घोषणा की जा सकती है। JAC की ओर से Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 डेट एवं टाइम की औपचारिक घोषणा कभी भी की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    वेबसाइट पर दिए गये ट्यूटोरियल वीडियो के मुताबिक झारखंड बोर्ड रिजल्ट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर जारी किया जायेगा। स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक किसी भी वेबसाइट का उपयोग करके नतीजे चेक कर सकेंगे। नतीजे चेक करने का तरीका निम्नलिखित है-

    • झारखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

    पासिंग मार्क्स

    झारखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को 1st डिवीजन, 45 से 60 परसेंट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 2nd डिवीजन एवं 33 से 45 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 3rd डिवीजन से उत्तीर्ण मन जायेगा। सेकेंडरी क्लास में 5 विषयों में अधिक अंक प्राप्त करने पर पास माना जायेगा वहीं जिसमें सबसे कम अंक आएंगे उसे एडिशनल माना जायेगा। रिजल्ट में प्रैक्टिकल एवं थ्योरी सभी के अंक जोड़े जायेंगे।

    इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी क्लास में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में अलग अलग पास होना होगा। इसके साथ ही थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों में ही पासिंग अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

    ग्रेडिंग सिस्टम

    रिजल्ट में 80+ फीसदी अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को A+ (exilent) ग्रेड, 60 से 80 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को A (Very Good) ग्रेड, 45 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को B (Good) ग्रेड, 33 से 45 परसेंट मार्क्स प्राप्त करने वालों को C (Average) ग्रेड दी जाएगी। इन सबके अतिरिक्त 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने पर D (Marginal) ग्रेड प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, नतीजों के साथ स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी