Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Coast Guard NAVIK, YANTRIK भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 02:43 PM (IST)

    भारतीय तट रक्षक बल की ओर से यांत्रिक नाविक भर्ती (CGEPT-01/ 2025) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी अपने कैंडिडेट लॉग इन में जाकर इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 48 से 72 घंटे के अंदर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    Hero Image
    ICG NAVIK, YANTRIK Exam City Slip यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक/ नाविक भर्ती (Indian Coast Guard CGEPT-01/ 2025) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। भारतीय तट रक्षक बल की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। ऐसे में आवेदनकर्ता तुरंत ही ICG की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर एग्जाम सिटी डाउनलोड कर लें। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करके उसी के अनुसार अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

    आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से 48 से 72 घंटे पूर्व डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग प्रवेश पत्र के रूप में नहीं किया जा सकता है।

    इस तरीके से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    • इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक, नाविक भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको CGEPT बॉक्स में क्लिक करें।
    • यहां आपको एग्जाम सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको ईमेल आईडी, पासवर्ड और दिया गया कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
    • इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    ICG NAVIK, YANTRIK Exam City Slip डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    ध्यान रखें योग्य जानकारी

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से अपने साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके। मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध न कर पाने पर आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से नाविक (जनरल ड्यूटी/ GD) के 260 पदों और यांत्रिक के कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून से 10 जुलाई 2024 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5647 पदों के लिए 3 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई