Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन, बेहतर स्पीच तैयार करने का आसान तरीका

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 09:06 AM (IST)

    देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। अगर आप भी इस Independence Day स्कूल कॉलेज या किसी सार्वजनिक जगह पर भाषण देना चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां पर 15 अगस्त से संबंधित 10 महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं जिससे एक शानदार स्पीच तैयार कर सकते हैं।

    Hero Image
    10 lines on Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर 10 महत्वपूर्ण तथ्य। (image freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था तबसे लेकर आज तक हर वर्ष इस दिन इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। 15 अगस्त को देशभर के स्कूलों, कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस बार स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day 2025) पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी हासिल कर बेहतरीन स्पीच तैयार कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 Lines on Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर 10 महत्वपूर्ण तथ्य

    1. 79वां स्वतंत्रता दिवस: इस वर्ष हमारा देश 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस और 78वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की करीब 200 वर्ष की गुलामी से आजाद हुआ था।
    2. इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस रक्षा मंत्रालय और MyGov के मुताबिक “Honouring Freedom, Inspiring the Future” थीम के साथ मनाया जा रहा है। यह दिवस विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों को ध्यान में रखकर सेलिब्रेट किया जा रहा है।
    3. भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा भारत को आजादी के लिए 30 जून 1948 का समय दिया गया था लेकिन इससे पहले ही 15 अगस्त 1947 देश को भारत को आजाद कर दिया गया। ऐसे इसलिए किया गया कि वे आगे कोई भी दंगा या आंदोलन नहीं चाहते थे।
    4. वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त का दिन इसलिए चुना क्योंकि वे इस दिन को अच्छा मानते थे। इसके साथ ही 15 अगस्त 1945 को जापान ने भी आत्मसमर्पण किया था जिसकी दूसरी वर्षगांठ थी।
    5. आधी रात को देश हुआ आजाद: भारत को 15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे स्वतंत्रत घोषित कर दिया गया है। इसी सुबह लाल किले से भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराया और पूरे देश को संबोधित करते हैं। तबसे लेकर यह परंपरा लगातार चलती आ रही है।

    (image freepik)

    यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Speech: कविताओं और नारों से सज्जित स्वतंत्रता दिवस पर 500 शब्दों का भाषण

    6. भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए लेकिन हमारा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है वहीं पाकिस्तान 14 अगस्त को। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि देश को रात 12 बजे आजाद किया गया लेकिन पाकिस्तान का समय हमारे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड से 30 मिनट (आधा घंटा) पीछे है। ऐसे में पाकिस्तान रात्रि 11:30 को आजादी मानता है, ऐसे में 14 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

    7. सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेजों, सरकारी व निजी संस्थानों में तिरंगा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, नाट्य, कविताएं और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाता है।

    8. त्याग और बलिदान की याद: यह दिन देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपनी जान देश को आजाद कराने के लिए कुर्बान कर दी।

    9. राष्ट्रीय अवकाश और महत्वपूर्णता: 15 अगस्त को पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है। यह दिवस न केवल आजादी की याद दिलाता है, बल्कि हमें कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति सजग भी करता है।

    10. स्वतंत्रता दिवस हमें सिर्फ अतीत ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी एकजुटता, भाईचारे, प्रगति, और अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है।

    यह भी पढ़ें- Essay on Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर 500 शब्दों में निबंध