Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICSI CS Result: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित, 2 बजे जारी होगा एग्जीक्यूटिव का परिणाम

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 11:25 AM (IST)

    आईसीएसआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संंबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक सीएस प्रोफेशनल प्रोगाम सुबह 11 बजे जारी कर दिए गए हैं। वहीं सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। आईसीएसआई दिसंबर सत्र के लिए नतीजों के साथ-साथ आईसीएसआई दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट भी रिलीज करेगा।

    Hero Image
    ICSI CS Result December 2023: जारी हुए सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम, ऐसे कर पाएंगे चेक

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आज, 25 फरवरी, 2024 को सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने थे। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर का उपयोग करके अपने आईसीएसआई सीएस परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICSI CS Result चेक करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    ICSI CS Result December 2024: परीक्षा परिणाम जारी होने का ये है समय 

    आईसीएसआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संंबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक, सीएस प्रोफेशनल प्रोगाम सुबह 11 बजे जारी कर दिए गए हैं। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। आईसीएसआई दिसंबर सत्र के लिए नतीजों के साथ-साथ आईसीएसआई दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट भी रिलीज करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

    ICSI CS Result December 2024: परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। अब आधिकारिक सीएस परिणाम दिसंबर 2023 लिंक होमपेज पर दिया जाएगा। इसके बाद अपने पाठ्यक्रम के अनुसार सीएस एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2023 या सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब फिर छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सही क्रेडेंशियल दर्ज करने पर आईसीएसआई सीएस परिणाम दिसंबर 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड करें।

    यह भी पढ़ें: CS Professional Result: सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट icsi.edu पर हुआ घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक