Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CS Professional Result: सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट icsi.edu पर हुआ घोषित, मनीषा घोष ने किया टॉप

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 12:48 PM (IST)

    भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट आज सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से चेक कर सकते हैं। सीएस प्रोफेशनल के बाद सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एग्जीक्यूटिव के नतीजे आज दोपहर 2 बजे जारी किये जाएंगे।

    Hero Image
    CS Professional Result एवं टॉपर्स लिस्ट 11 बजे हुई जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा का आयोजन 21 से 30 दिसंबर 2023 तक किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम में भाग लिया था उनके लिए महत्पूवर्ण खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल रिजल्ट (ICSI CS Result December 2023) आज सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से परिणाम चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CS Executive Result Dec 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे नतीजे

    • सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
    • परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर इसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • अब आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    CS Professional Result Dec 2023- डायरेक्ट लिंक 

    ICSI CS Result December: ये रही टॉपर्स की लिस्ट

    सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। टॉपर्स लिस्ट इस पेज पर अपडेट कर दी गयी है। टॉपर्स के नाम निम्नलिखित हैं- 

    • मनीषा मुरारीमोहन घोष
    • अदिति जैन
    • खुशी मुकेश जैन
    • अक्षिता जैन
    • चमेली ज्योति
    • आंगी सुधीर संघवी
    • ट्विंकल बिपिनचंद्र गज्जर
    • महक डालमिया
    • दयिता कनोडिया, सोहम अमित बोबडे, जुगल राजेश पटेल
    • उन्नति सागर वाही

    CS Professional December 2023: तय पर्सेंटेज प्राप्त करना होगा आवश्यक

    इस परीक्षा में रिजल्ट जारी होने के साथ ही भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से पास पर्सेंटेज भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ICSI CS Result: सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक