Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CA Final, Inter Admit Card 2023: जारी हुए सीए फाइनल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 03:24 PM (IST)

    CA Final Inter Admit Card 2023 OUT इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (CA) की ओर से सीए फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    CA Final, Inter Admit Card 2023: सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्लीI CA Final, Inter Admit Card 2023: सीए फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर सेशन में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से इंटरमीडिएट एग्जाम नवंबर 2023 और सीए फाइनल नवंबर एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में भाग लेने वाले हैं वे तुरंत ही ICMA की ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CA Final Inter Admit Card 2023: इस तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले eservices.icai.org पर जाना है।
    • इसके बाद आपको सीए फाइनल या सीए इंटर जिस एग्जाम के लिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड (डेट ऑफ बर्थ) भरकर डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    CA Final Inter Admit Card 2023: इन डेट्स में होगा एग्जाम

    इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल नवंबर 2023 सेशन का एग्जाम 10 से 17 दिसंबर 2023 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Admit Card 2023: आज जारी हो सकते हैं पीईटी एडमिट कार्ड आज, टेस्ट के दिन उत्तर प्रदेश के स्कूल बंद