विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICAI CA September Result 2025 Link: सीए स्कोरकार्ड लिंक icai.nic.in पर एक्टिव, एक क्लिक में चेक करें नतीजे

Published: Mon, 03 Nov 2025 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 03 Nov 2025 12:33 PM (IST)

आईसीएआई की ओर से आज CA Final, Intermediate और Foundation प्रोग्राम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी ...और पढ़ें

ICAI CA September Result 2025 जारी, यहां से करें चेक।

ICAI CA September Result 2025 जारी, यहां से करें चेक।

HighLights

  1. सीए फाइनल, इंटर एवं फाउंडेशन रिजल्ट घोषित।

  2. नतीजों के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए फाइनल, इंटर एवं फाउंडेशन सितंबर 2025 सेशन की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्याणक रहा है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आज यानी 3 नवंबर को तीनों ही पाठ्यक्रमों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आईसीएआई की ओर से सीए फाइनल, इंटर एवं फाउंडेशन में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है।

इस तरीके से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

ICAI की ओर से परिणाम ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट icai.org एवं icai.nic.in पर जारी हुआ है। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम चेक करने एवं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • आईसीएआई सीए रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जिस कोर्स का रिजल्ट चेक करना होगा उसके एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं कैप्चा कोड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ICAI CA Sep Result 2025
 

टॉपर्स लिस्ट भी जारी 

आईसीएआई की ओर से तीनों ही पाठ्यक्रमों के टॉपर्स के नाम, अंक, पर्सेंटेज एवं रैंक की डिटेल साझा कर दी गई है। लिस्ट निम्नलिखित है-

CA Foundation Toppers 2025: सीए फाउंडेशन टॉपर्स लिस्ट 

  • एल राजलक्ष्मी: चेन्नई - 360 अंक (90%) - अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1
  • प्रेम अग्रवाल: सूरत - 354 अंक (88.50%) - अखिल भारतीय रैंक (AIR) 2
  • नील राजेश शाह: मुंबई – 353 अंक (88.25%) – अखिल भारतीय रैंक (AIR) 3

CA Intermediate Toppers 2025: सीए इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्ट 

  • नेहा खानवानी: जयपुर - 505 अंक (84.17%) - ऑल इंडिया रैंक 1
  • कृति शर्मा: अहमदाबाद- 503 अंक (83.83%) - अखिल भारतीय रैंक 2
  • अक्षत बीरेंद्र नौटियाल: - 500 अंक (83.33%) - अखिल भारतीय रैंक 3

CA Final Toppers 2025: सीए फाइनल में मुकुंद आगीवाल ने किया टॉप, देखें लिस्ट 

  • मुकुंद आगीवाल: धामनोद - 500 अंक (83.33%) - AIR 1
  • तेजस मुंदड़ा - हैदराबाद - 492 अंक (82%) - AIR 2
  • बकुल गुप्ता - अलवर - 489 अंक (81.50%) - AIR 3

पिछले सेशन में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

सीए मई 2025 सेशन में फाउंडेशन प्रोग्राम में वृंदा अग्रवाल- 90.5% (362/400 अंक), यदनेश राजेश नारकर- 89.5% (359/400 अंक) और शार्दुल शेखर विचारे- 89.5% (358/400 अंक) ने टॉप किया था। सीए इंटरमीडिएट में दिशा आशीष गोखरू- 85.5% (513/600 अंक), देवीदन यश संदीप - 83.83% (503/600 अंक), यामिश जैन/निलय डांगी- 83.67% (502/600 अंक) ने और सीए फाइनल में राजन काबरा - 86% (516/600 अंक), निष्ठा बोथरा-83.83% (503/600 अंक) एवं मानव राकेश शाह- 82.17% (493/600 अंक) ने टॉप थ्री पोजीशन हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- LIVE CA Result Sep 2025: सीए फाइनल, इंटर एवं फाउंडेशन रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक icai.nic.in पर हुआ एक्टिवेट