विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IB MTS Recruitment 2025: आईबी में मल्टीटास्किंग स्टाफ के 362 पदों पर आवेदन आज से शुरू, इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Published: Sat, 22 Nov 2025 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2025 03:25 PM (IST)

आईबी में मल्टीटास्किंग स्टाफ के कुल 362 पदों रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 14 दिसंबर तक इन ...और पढ़ें

IB MTS Recruitment 2026: न्यूनतम आयु 18 वर्ष।

IB MTS Recruitment 2026: न्यूनतम आयु 18 वर्ष।

HighLights

  1. आईबी में एमटीएस के पदों पर आवेदन आज से शुरू।

  2. आवेदन करने के लिए कक्षा दसवीं अनिवार्य।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 नवंबर से शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार आईबी में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वे एमटीएस पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आईबी ने एमटीएस के कुल 362 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर 14 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

ib new

 

पात्रता मानदंड

  • आईबी में एमटीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी गई है।
  • एमटीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता भी होनी चाहिए।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

आईबी में मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई हैं। ऐसे में यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जिनकी मदद से उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर मोबाइल नबंर व ईमेल आईडी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • अब व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करने के बाद अपने हस्ताक्षर और फोटो को अपलोड करें।
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर आवेदन शुल्क के आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। । बता दें, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क व प्रोसेसिंग फीस 650 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें: Punjab Anganwadi Recruitment 2025: पंजाब आंगनबाड़ी में 6110 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका