HSSC Group D CET Result 2023: पढ़ें कब घोषित होगा हरियाणा सीईटी रिजल्ट, लाखों अभ्यर्थियों को है इंतजार
हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा (HSSC Group D CET Result 2023) 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की नवंबर में रिलीज की गई थी। कैंडिडेट्स को 13 नवंबर 2023 तक अभ्यर्थियों को आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं जो कि जल्द ही समाप्त हो सकता है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट (HSSC Group D CET Result 2023) का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। अक्टूबर में आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी जानना चाह रहे हैं कि नतीजों का एलान कब होगा। हालांकि, अभी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट की डेट के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह जल्द ही घोषित हो सकते हैं।
Haryana Group D CET Result Date 2023: रिजल्ट के साथ जारी होंगे कटऑफ मार्क्स
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो इनमें दावे किए जा रहे हैं कि हरियाणा सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट परिणाम दिसंबर या जनवरी महीने में जारी किया जा सकता है। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ कट ऑफ अंक के साथ जारी किए जाएंगे। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस बात को न भूलें कि HSSC की ओर से नतीजों की तारीख और समय की जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को डेट और टाइम की डिटेल्स जानने के लिए पोर्टल पर विजिट करना चाहिए। बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 13.75 लाख उम्मीदवारों ने हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए पंजीकरण कराया था।
HSSC Group D CET Result 2023: 21 और 22 अक्टूबर में हुई थी परीक्षा
हरियाणा सीईटी परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की नवंबर में रिलीज की गई थी। कैंडिडेट्स को 13 नवंबर, 2023 तक अभ्यर्थियों को आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही समाप्त हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।