Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana CET Group D Result 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार तो जानिए कब होगा घोषित

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 09:53 AM (IST)

    Haryana CET Group D Result 2023 हरियाणा बोर्ड की ओर से 13 नवंबर 2023 तक परीक्षा के लिए ऑब्जेक्शन स्वीकार किए गए थे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति शुल्क जमा करना था। इसके बाद ही उनके ऑब्जेशन स्वीकार किए गए थे। वहीं परीक्षा का आयोजन अकटूबर में किया गया था। अब जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे।

    Hero Image
    Haryana CET Group D Result 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा समाप्त

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Haryana CET Group D Result 2023 Date: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट की राह देख रहे हैं। अभ्यर्थी जानना चाह रहे हैं कि नतीजों का एलान कब किया जाएगा। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी तो शेयर नहीं की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित हुई हरियाणा ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद है कि एचएसएससी अगले महीने में परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, कैंडिडेट्स इस बात को भूले नहीं कि आयोग ने इस संबंध में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी है। इसलिए उन्हें लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए hssc.gov.in पोर्टल पर ही विजिट करना चाहिए।

    Haryana CET Group D Result 2023: 13 नवंबर तक स्वीकार की गई आपत्ति

    हरियाणा बोर्ड की ओर से 13 नवंबर, 2023 तक परीक्षा के लिए ऑब्जेक्शन स्वीकार किए गए थे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति शुल्क जमा करना था। इसके बाद ही उनके ऑब्जेशन स्वीकार किए गए थे।

    Haryana CET Group D Result 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, रिजल्ट जारी होने के बाद होमपेज पर उससे संबंधित लिंक मिलेगा। अब इसके बाद आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा। अब यहां रिजल्ट से पहले जरूरी डिटेल्स जैसे- रोल नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर मांगी गई है। इसे एंटर करने के बाद कैंडिडेट्स को नतीजे आपकी स्क्रीन पर दिख जाएंगे। अब आप चाहें तो उसका स्क्रीन शॉट लेकर या पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: HSSC Group D CET Answer Key 2023: जारी हुई हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

    comedy show banner