विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HSSC Group D CET Answer Key 2023: जारी हुई हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 11 Nov 2023 09:06 AM (IST)

HSSC Group D CET Answer Key 2023 Out हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की पर कैंडिडेट्स की ओर से ...और पढ़ें

HSSC Group D CET Answer Key 2023: जारी हुई हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की जारी की गई है।
HSSC Group D CET Answer Key 2023: जारी हुई हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की जारी की गई है।

HighLights

  1. 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को हुआ था एग्जाम
  2. अब जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की
  3. जल्द घोषित होगा परिणाम और फाइनल आंसर-की

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC Group D CET Answer Key 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HSSC Group D CET 2023) की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। बता दें कि यह भर्ती परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें आसंर-की

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ओएमआर आंसर-शीट की स्कैन्ड इमेज और प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स 13 नवंबर, 2023 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही वे आंसर-की पर ऑब्जेशन दर्ज करा सकेंगे।

HOW TO DOWNLOAD HSSC GROUP D ANSWER KEY 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक टैब पर क्लिक करें। ग्रुप डी सीईटी के लिए लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी पढ़ने वाला लिंक खोलें। अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक करें। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर जांचें। अब अगर कैंडिडेट्स को लगता है कि उनके प्रश्न की जांच सही नहीं हुई है तो वे इसके लिए ऑब्जेशन भी दर्ज करा सकते हैं।

HSSC GROUP D ANSWER KEY 2023: जल्द जारी होंगे परिणाम 

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आंसर-की पर कैंडिडेट्स की ओर से आपत्तियां एकत्र करने के बाद इनकी जांच की जाएगी। एक्सपर्ट पैनल की ओर से इन ऑब्जेशन को परखा जाएगा। इसकेेबाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। संभव है कि जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाए।   

यह भी पढ़ें: Haryana TET 2023: आज है हरियाणा टीईटी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, bseh.org.in पर फौरन करें आवेदन