Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC CET Haryana Group D Answer Key 2023: जल्द जारी हो सकती है आंसर की, जानें क्या हो सकता है कटऑफ

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 08:36 AM (IST)

    HSSC CET Haryana Group D परीक्षा का आयोजन 21 एवं 22 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब कभी भी एचएसएससी की ओर से आंसर की जारी की जा सकती है। आंसर की जारी होने के बाद आप इससे प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा आपको आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा।

    Hero Image
    HSSC CET Haryana Group D Answer Key 2023 जल्द होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC CET Haryana Group D Answer Key 2023: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को 2 शिफ्ट में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि आंसर की एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in जारी की जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के माध्यम से आप अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

    HSSC Group D Answer Key 2023: दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आंसर की जारी होने के बाद आप सभी प्रश्नों का अच्छे से मिलान कर लें। उसके बाद अगर आप उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर निर्धारित तिथियों में आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो ओपन कर दी जाएगी जो तय तिथियों तक खुली रहेगी। अभ्यर्थियों को इन्हीं डेट्स में आपत्ति दर्ज करना होगा, अंतिम डेट के बाद किसी भी प्रकार से मौका नहीं दिया जायेगा।

    HSSC 2023 Group D CutOff: कितना रह सकता है कटऑफ

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी एग्जाम के पिछले वर्षों के अनुमान के मुताबिक इस वर्ष जनरल श्रेणी का कटऑफ 60 से 65 प्रतिशत तक रह सकता है। इसके अलावा अदर बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) श्रेणी के कटऑफ 55 से 60 फीसदी, बैकवर्ड क्लास (बीसी) का 50 से 55 प्रतिशत और एससी वर्ग का 40 से 45 प्रतिशत रहने की सम्भावना है।

    यह भी पढ़ें- Chandigarh JBT Recruitment 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, अब इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन