Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC Group D Answer Key: हरियाणा ग्रुप डी आंसर की जल्द जारी होने की उम्मीद, hssc.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:37 PM (IST)

    HSSC CET Haryana Group D Answer Key 2023 जल्द ही जारी होने का अनुमान है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप मांगी गयी जानकारी भरकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप इसमें दर्ज किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर निर्धारित तिथियों में आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।

    Hero Image
    HSSC Group D Answer Key 2023 जल्द hssc.gov.in पर होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC Group D Answer Key 2023: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की कभी भी जारी होने का अनुमान है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि एचएसएससी ग्रुप डी प्रोविजनल उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC 2023 Group D Answer Key: प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

    एचएसएससी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उसके द्वारा अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। प्रश्न उत्तरों का मिलान करने के बाद अगर अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में दिए किसी आंसर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे निर्धारित तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

    आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके दर्ज की जा सकेगी। आपके द्वारा दर्ज आपत्तियों पर विशेषज्ञों के द्वारा निराकरण किया जायेगा और अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जायेगा तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।

    प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के बाद उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल उत्तर कुंजी अंतिम एवं सर्वमान्य होगी, आप उस पर किसी बीच प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं।

    कैसे प्राप्त कर सकेंगे आंसर की

    हरियाणा ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको आंसर की के लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गयी जानकारी दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, इन डेट्स में होगी परीक्षा