HSSC CET Group D Admit Card: इस डेट को जारी हो सकते हैं हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश
HSSC CET Group D Admit Card 2023 राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी स्तर के पदों पर होने वाली इस रिक्रूटमेंट एग्जाम का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर 2023 को होना है। यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके अनुसार पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की जाएगी।ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारो को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC CET Group D Admit Card 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। संभावना यह भी जताई जा रही है कि आयोग परीक्षा से तीन- चार दिनों पहले प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक HSSC की ओर से कोई सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने से जुड़ी डेट और टाइम के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ही इससे जुड़ी ताजा अपडेट चेक करें।
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी स्तर के पदों पर होने वाली इस रिक्रूटमेंट एग्जाम का आयोजन 21 और 222 अक्टूबर, 2023 को होना है। यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की जाएगी।
HSSC CET Group D Admit card 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे हैं HSSC CET Group D Admit card 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब यहां पूछी गई डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद, प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
हॉल टिकट को डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छी तरह पढ़ लें और उसमे दिए गए निर्देशों के अनुसार ही एग्जम सेंटर पर पहुंचे। इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।