विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें अपडेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 13 Oct 2023 10:55 AM (IST)

IB Recruitment 2023 इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 14 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही है। ...और पढ़ें

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कल से करें आवेदन
IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कल से करें आवेदन

HighLights

  1. 14 अक्टूबर, 2023 से करें ऑनलाइन आवेदन
  2. 13 नवंबर, 2023 तक कर सकते हैं अप्लाई
  3. आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर देखें नोटिस

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। IB Recruitment 2023: गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की ओर से जॉब का शानदार मौका दिया जा रहा है। आईबी ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनमें, सिक्योरिटी असिस्टेंट / मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 677 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IB Recruitment 2023: इस तारीख तक करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 14 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रही है। यह 13 नवंबर, 2023 तक चलेगी। अभ्यर्थी बस इस बात को न भूलें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। इसलिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें। 

IB Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल्स और शुल्क

कुल 677 पदों में से 362 पद सिक्योरिटी असिस्टेंट/ मोटर ट्रांसपोर्ट और 315 एमटीएस पदों के लिए निकाली गई हैं। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को 50 रुपये फीस देना होगा। 

IB Recruitment 2023: आईबी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर आईबी पर क्लिक करें। अब एक नया वेबपेज खुलेगा। लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए स्वयं को रजिस्टर्ड करें। अब अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर पर प्राप्त पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। अपना आवेदन पत्र भरें। अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें। अब आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब आईबी भर्ती 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: MSC Bank Recruitment 2023: यहां ट्रेनी जूनियर ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।