विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MSC Bank Recruitment 2023: यहां ट्रेनी जूनियर ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 12 Oct 2023 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2023 03:55 PM (IST)

MSC Bank Recruitment 2023 जारी सूचना के अनुसार कुल 153 पदों पर नियुक्ति के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है। ...और पढ़ें

MSC Bank Recruitment 2023: यहां ट्रेनी जूनियर ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती। (image-freepik)
MSC Bank Recruitment 2023: यहां ट्रेनी जूनियर ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती। (image-freepik)

HighLights

  1. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 05 अक्टूबर से हुुई थी
  2. 30 अक्टूबर 2023 है आवेदन करने की आखिरी तारीख
  3. आधिकारिक वेबसाइट https://www.mscbank.com पर करें अप्लाई

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। MSC Bank Recruitment 2023: महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, ट्रेनी क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने के लिए बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट https://www.mscbank.com पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

MSC Bank Recruitment 2023: इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 10 अक्टूबर, 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2023

आवेदन आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि - 30 अक्टूबर 2023

आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि - 14 नवंबर 2023

जारी सूचना के अनुसार, कुल 153 पदों पर नियुक्ति के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है। इसके तहत, 107 ट्रेनी क्लर्क और 45 ट्रेनी जूनियर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, ऑफिसर और 1 स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

MSC Bank Recruitment 2023: ये मांगी है आयु सीमा

ट्रेनी जूनियर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, ट्रेनी क्लर्क के पद के लिए एज लिमिट 21 से 28 वर्ष और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट पर भर्ती के लिए 23 से 32 साल के बीच उम्र मांगी गई है।

MSC Bank Recruitment 2023: एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

ट्रेनी जूनियर ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक और एक विषय के रूप में मराठी के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा, JAIIB/CAIIBउत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, अन्य पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Government Job: 12वीं पास के लिए यहां निकली है सरकारी नौकरी, जानिए एज लिमिट और फीस सहित फुल अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।