Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC CET 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप सी फेज 2 एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी, 26 दिसंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 10:29 AM (IST)

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी फेज 2 एग्जाम के लिए शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 एवं 31 दिसंबर 2023 को दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से 26 दिसंबर 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

    Hero Image
    HSSC CET 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप सी फेज 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 26 दिसंबर को होंगे जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी फेज 2 एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट्स (HSSC Group C Mains Exam Date 2023) की घोषणा कर दी है। एचएसएससी की ओर हरियाणा सीईटी ग्रुप सी फेज 2 एग्जामिनेशन का आयोजन 30 एवं 31 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा सीईटी ग्रुप सी एग्जाम 2023 फेज 2 का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:15 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3:15 PM से सायं 5 बजे तक करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 एवं दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे तय किया गया है।

    HSSC CET 2023 Admit Card: 26 दिसंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

    एचएसएससी की ओर से जारी की गयी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप सी सीईटी फेज 2 एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से 26 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जारी किये जाएंगे।

    इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    • एचएसएससी सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    परीक्षा पैटर्न

    एचएसएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 105 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। इस एग्जाम में गलत उत्तर देने पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- SBI Clerk Admit Card: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

    comedy show banner
    comedy show banner