Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk Admit Card: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 09:42 AM (IST)

    एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 प्रीलिम एग्जाम (SBI Clerk Prelims Exam 2023) के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तिथियों को घोषित कर दिया गया है। एग्जाम का आयोजन 5 6 11 एवं 12 जनवरी 2024 को तय केंद्रों पर करवाया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

    Hero Image
    SBI Clerk Admit Card 2023 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर होंगे जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क (Junior Associate) भर्ती प्रीलिम एग्जाम के लिए डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम एग्जाम (SBI Clerk Prelims Exam 2023) का आयोजन 5, 6, 11 एवं 12 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

    SBI Clerk Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    • एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र जारी होते ही एडमिट का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    SBI Clerk Prelims Exam 2023: कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम एग्जाम में भाग लेना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

    SBI Clerk Prelims Exam 2023: 8283 पदों पर होनी है भर्ती

    एसबीआई (SBI) की ओर से यह भर्ती क्लर्क के 8283 पदों पर निकाली गयी है। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 3515 पद, ओबीसी वर्ग के 1919 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 817 पद, ऐसी श्रेणी के लिए 1284 पद एवं एसटी के लिए 748 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- UP Police Bharti: यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाही की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 27 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

    comedy show banner
    comedy show banner