Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPSC HCS 2022 फाइनल रिजल्ट घोषित, अनिल कुमार ने किया टॉप, ये रही मेरिट लिस्ट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 04:37 PM (IST)

    HPSC HCS Final Result 2022 हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य स्तरीय सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं। फाइनल रिजल्ट में अनिल कुमार ने 675 अंकों में से 373 अंक हासिल कर राज्य में पहली रैंक हासिल की है।

    Hero Image
    HPSC HCS 2022 फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HPSC HCS 2022: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर पर घोषित किया गया है। एचएससी के फाइनल चरण में भाग लेने वाले उम्मीदवार एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम दर्ज है। अभ्यर्थी रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPSC HCS Final Result में अनिल कुमार ने राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की है। अनिल कुमार में कुल 675 अंकों में से 373 अंक हासिल किये हैं। अनिल कुमार के अलावा जसवंत मलिक और यश मलिक ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

    HPSC HCS Final Result: हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम में टॉप पर रहने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट

    • अनिल कुमार
    • जसवंत मलिक
    • यश मलिक
    • अभिषेक गर्ग
    • चिन्मय गर्ग
    • मुद्रा रहेजा
    • अक्षय कुमार
    • जया शर्मा
    • अक्षय
    • अभिषेक पिलानिया

    HPSC HCS Final Result 2022 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    HPSC HCS Final Result 2022: इन आसान टिप्स से चेक करें रिजल्ट

    हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर Result के लिंक पर क्लिक करें। अब Final Result for the Posts of HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Examination - 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जहां से आप उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPPSC Success Story: असफलताओं से नहीं मानी हार, दो बार फेल होने के बावजूद दिव्या सिकरवार ने पायी पहली रैंक