HPBSOE 12th Class Result 2023 LIVE: इस डायरेक्ट लिंक से देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट, तीनों स्ट्रीम में छात्राएं आगे, 79.74% स्टूडेंट्स पास
HPBSOE 12th Class Result 2023 LIVE: हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, 20 मई को, सुबह 11 बजे आएगा परिणाम। प्रत्येक विषय की परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को हर सब्जेक्ट में 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं, पिछले साल यानी कि 2022 रिजल्ट की बात करें तो यह 93.91% रहा था।

एजुकेशन डेस्क। HPBSOE 12th Class Result 2023 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन काफी अहम है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी कि 20 मई, 2023 को HPBOSE 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। HPBOSE कक्षा 12 परीक्षाओं रजिस्टर्ड लाखों छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट results.hpbose.org पर नतीजे चेक कर पाएंगे। परिणाम जारी होने का समय सुबह 11 बजे है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे रहीं हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://hpbose.org/ क्रैश हो गई है। फिलहाल तक पोर्टल ओपन करने पर सर्विस Unavailable का मैसेज शो हो रहा है।
एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं। अब रिजल्ट पेज पर जाएं। इसके बाद कक्षा 12 की टर्म 2 के परिणाम के लिए विकल्प खोजें और चुनें। अब अब, अपना रोल नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें।अपने मार्क्स चेक करें। इके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
इस साल HPBOSE कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 रहा है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की टर्म 2 परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस साल राज्य में लगभग 1,03,928 छात्रों ने कक्षा 12वीं की टर्म 2 की परीक्षाएं दी हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 1 लाख 5 हजार 369 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 83 हजार 418 उत्तीर्ण हुए हैं।
HPBOSE ने कक्षा 12वीं की टर्म 2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हालांकि मार्क्स चेक करने के लिए लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है।
ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6% अंकों के साथ ओवर ऑल टॉप किया है।
एचपी बोर्ड के आर्ट्स स्ट्रीम में तरणिजा शर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
ओजस्विनी उपमन्यु ने 12वीं साइंस परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा में 98.6 अंक प्राप्त किए हैं।
वृंदा ठाकुर ने एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजों में कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर हैं। उसने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में ऊना की Tarnija Sharma ने 12वीं में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 487 परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए हैं। दिव्या ज्योति ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। नुपुर ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, जयेश ने भी 97. 0 प्रतिशत प्राप्त किए हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परिणाम इस बार पिछले साल के मुकाबले 79 फीसदी से ज्यादा रहा है।
एचपीबीओएसई 12वीं टर्म 2 के नतीजे अब बस किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश ने 12वीं कक्षा के लिए इस साल भी दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की थीं।
पिछले साल 93.91 प्रतिशत स्टूडेंट 12वीं में सफल हुए थे। वहीं, इस साल का पास प्रतिशत भी जल्द मालूम चल जाएगा।
एचपी बोर्ड में पिछले साल 12वीं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम दोनों में ही टॉप 5 पोजीशन पर अपनी जगह बनाई थी।
एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने के तुरंत बाद टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं टर्म 2 के नतीजे चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को hpbose.org रिजल्ट लिंक पर अपना रोल नंबर डालकर अपना एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 चेक करना होगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 2 जनवरी को टर्म 1 के लिए एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 घोषित किए थे। वहीं, टर्म 2 12वीं एचपीबीओएसई परिणाम 2023 की घोषणा आज यानी कि 20 मई को hpbose.org को की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी डिटेल्स पहले ही निकाल कर रख लें।
हरियाणा बोर्ड जमा दो परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा शनिवार, 20 मई 2023 को करेगा। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं। अब होमपेज पर, मेन्यू बार पर जाएं और परिणाम पर क्लिक करें।
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स एसएमएस से भी देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को HP12 रोल_नंबर (जैसे HP12 206151051) पर भेजना होगा। वहीं, अब इसे 5676750 पर भेज दें। इसके बाद, एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 इसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
2022: 93.91%
2021: 92.70%
2020: 75.78%
2019: 62.01%
2018: 69.67%