विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कल जारी करेगा बारहवीं के नतीजे, यहां जान लें टाइम

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 19 May 2023 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2023 02:24 PM (IST)

HPBOSE 12th Result 2023 बोर्ड के सचिव ने बताया कि किसी कारणों से आज रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। ...और पढ़ें

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।
HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, (HPBOSE) ने 12वीं रिजल्ट 2023 की तारीख और समय पर बड़ी अपडेट सामने आई है। हिमाचल बोर्ड  HPBOSE कक्षा 12 टर्म 2 की परिणाम 2023 कल, 20 मई, 2023 को जारी किए जाएंगे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध होंगे। नतीजों की राह देख रहे परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजों की जांच करनी होगी।

बोर्ड के सचिव ने बताया कि तकनीकी कारणों से आज रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। परिणाम अब शनिवार को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।  इस संबंध में बोर्ड ने एचपी 12 वीं के परिणाम के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर कर दी है। इसलिए स्टूडेंट्स को बस आज का इंतजार करना होगा। कल उनके नतीजे पोर्टल पर घोषित कर दिए जाएंगे। इसकी जांच वे पोर्टल पर कर सकेंगे। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक  

यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने में नहीं बचा समय, इस तारीख तक नतीजे संभव

हिमाच प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ सप्लीमेंट्री परीक्षा की डिटेल्स भी शेयर करेगा। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

अपना एचपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। अब होम पेज पर रिजल्ट टैब पर जाएं और क्लिक करें। अब एक नई विंडो खुलेगी – 12वीं नियमित परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब अगली विंडो पर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें। इसके बाद आपका HPBOSE परिणाम पृष्ठ पर प्रदान किया जाएगा। अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।