विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने में नहीं बचा समय, इस तारीख तक नतीजे संभव

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Wed, 03 May 2023 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2023 02:20 PM (IST)

HPBOSE 12th Result 2023 हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) ने 11 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक कक्षा 10 की ...और पढ़ें

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

 एजुकेशन डेस्क। HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) द्वारा जल्द ही HPBOSE बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नतीजे इसी महीने के सेकेंड वीक या फिर महीना खत्म होने तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी बोर्ड की ओर से सूचना नहीं जारी की गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करते रहें। संभव है कि बोर्ड राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेगा।

HPBOSE 12th Result 2023:31 मार्च को परीक्षाएं हुई थीं खत्म

हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) ने 11 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, 10 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की गई थीं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

HPBOSE 12th Result 2023:पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

हिमाच प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ सप्लीमेंट्री परीक्षा की डिटेल्स भी शेयर करेगा। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

यह भी पढ़ें: Board Result Date 2023: एमपी, राजस्थान और सीबीएसई कब करेंगे नतीजों का एलान, यहां जानें

यह भी पढ़ें: CBSE Board Result 2023: न हो कंफ्यूज, सीबीएसई रिजल्ट मई या जून में कब होगी घोषणा, हर डिटेल जानें यहां