Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HBSE HOS Result 2021: आज घोषित होंगे हरियाणा ओपन 10वीं के नतीजे, हरियाणा बोर्ड ने दी ये जानकारी

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 17 Jun 2021 09:59 AM (IST)

    HBSE SOS Result 2021 अभी-अभी हरियाणा बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा ओपेन स्कूल 10वीं के नतीजों की घोषणा आज की जा सकती है। हरियाणा बोर्ड द्वारा एचबीएसई एसओएस 10वीं रिजल्ट को लेकर जानकारी दी गयी कि कक्षा 10 के नतीजे आज जारी किये जा सकते हैं।

    Hero Image
    यदि किसी कारण से रिजल्ट आज जारी नहीं होता है तो इसे कल निश्चित रूप से जारी कर दिया जाएगा।

    HBSE SOS Result 2021: अभी-अभी हरियाणा बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा ओपेन स्कूल 10वीं के नतीजों की घोषणा आज, 17 जून 2021 को की जा सकती है। हरियाणा बोर्ड सूत्र द्वारा एचबीएसई एसओएस 10वीं रिजल्ट 2021 को लेकर जानकारी दी गयी कि कक्षा 10 के नतीजे आज जारी किये जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यदि किसी तकनीकी कारण से हरियाणा ओपेन 10वीं रिजल्ट 2021 आज जारी नहीं होता है तो इसे कल, 18 जून को निश्चित रूप से जारी कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा ओपेन स्कूल 12वीं के नतीजों पर अपडेट अभी नहीं

    दूसरी तरफ, हरियाणा ओपेन स्कूल 12वीं के नतीजों की तिथि को लेकर पर कोई अपडेट साझा नहीं किया गया। माना जा रहा है कि हरियाणा एसओएस 12वीं के नतीजों को लेकर एचबीएसई द्वारा आधिकारिक रूप से जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    कल जारी होने की थी खबरें

    हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे कल, 16 जून को घोषित होने की खबरें आ रहीं थीं। हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट्स मेंं हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा 16 जून को ओपन स्कूल दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम 2021 जारी न होने की खबरें आईं। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स जो एचओएस परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे नतीजों की तारीख की जांच करने के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें। इसके अलावा नतीजे जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फाॅलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।  

    HBSE Haryana Open School Result 2021:हरियाणा ओपन 10वीं और 12वीं रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

    हरियाणा ओपन 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के आधिकारिक वेब bseh.org.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट' सेक्शन में जाएं। इसके बाद आपको एक नई विंडो पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद "एचबीएसई हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों में से विकल्प का चयन करें। इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।

    इसके बाद लॉग इन करें और अपना हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2021 देखें।भविष्य के संदर्भ के लिए हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2021 का प्रिंट लेंकर रख लें।

    बता दें कि हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2021 का आयोजन अप्रैल और मई में आयोजित की गई थी। वहीं छात्रों को एचबीएसई हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।