Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    General Knowledge: पूर्वोत्तर के राज्यों को क्यों कहा जाता है सात बहनें या Seven Sisters, जानें रोचक तथ्य

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 04:15 PM (IST)

    General Knowledge हमारे देश में पूर्व-उत्तर में स्थित राज्यों को सेवेन सिस्टर्स कहा जाता है। इन राज्यों में इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश असम मणिपुर मेघालय मिजोरम नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं। ये सभी राज्य एक दूसरे से परस्पर सटे हुए हैं और साथ ही एक दूसरे पर निर्भर हैं जिसके चलते असम के सिविल सेवक ज्योति प्रसाद साइकिया ने इसे सेवेन सिस्टर्स नाम दिया था।

    Hero Image
    General Knowledge: सेवेन सिस्टर्स की पूर्ण जानकारी यहां से करें प्राप्त।

    General Knowledge: हमारा देश 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों से मिलकर बना है इसी में से उत्तर-पूर्व का एक भाग है जिसे पूर्वोत्तर के नाम से भी जाना जाता है में सात राज्य आते हैं। इन सभी सात राज्यों को Seven Sisters यानी कि सात बहनें कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इन राज्यों को सेवेन सिस्टर क्यों कहा जाता है? अगर नहीं तो हम यहां Seven Sisters के बारे में रोचक जानकारी देने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप इसका पूर्ण ज्ञान हासिल कर। इस तरीके के सवाल अक्सर ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं, तो यह जानकारी आपकी सामान्य ज्ञान के भंडार में और भी इजाफा करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazing Facts: Seven Sisters में किन राज्यों का है समागम

    सेवेन सिस्टर यानी की सात बहनें के अंतर्गत पूर्व-उत्तर के 7 राज्यों का समागम है। इन्हीं सात राज्यों से मिलकर सेवेन सिस्टर्स का निर्माण होता है। सेवेन सिस्टर्स राज्यों के नाम निम्नलिखित हैं-

    क्रमांक  राज्यों के नाम 
    1. 
    अरुणाचल प्रदेश
    2.  असम 
    3. मणिपुर 
    4. मेघालय 
    5. मिजोरम 
    6. नागालैंड 
    7. त्रिपुरा 

    क्यों कहा जाता है सेवेन सिस्टर्स

    1947 में देश की आजादी के साथ ही इस क्षेत्र में पहले केवल 3 राज्य मणिपुर, त्रिपुरा और असम राज्य थे। आजादी के बाद देश का विस्तार हुआ और इन्हीं तीन राज्यों में से 4 और राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड का गठन किया गया। क्योंकि इन सभी राज्यों की निर्भरता एक दूसरे के ऊपर रहती है। इसके साथ ही इन राज्यों की राजनैतिक, समाजिक और आर्थिक स्थिति भी समान मानी जाती है इसलिए इन सभी राज्यों को Seven Sisters का नाम दिया गया।

    सिक्किम है इन सबसे अलग

    भौगोलिक स्तिथि के अनुसार पूर्वोत्तर में 8 राज्य हैं। इस आठवें राज्य का नाम सिक्किम है जो इसी क्षेत्र में स्थित है। सिक्किम को सेवेन सिस्टर्स में जगह इसलिए इसके गठन के समय सिक्किम भारत का हिस्सा नहीं था। इसे बाद में भारत में शामिल किया गया।

    किसके द्वारा दिया गया Seven Sisters नाम

    चूंकि यह सभी राज्य परस्पर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक दूसरे पर निर्भर हैं इसलिए इसे 'सात बहनें' नाम दिया गया। इस नाम को ज्योति प्रसाद साइकिया जो कि असम के एक सिविल सेवक ने दिया। उन्होंने इसे साथ बहनों की भूमि कहा, इसके चलते इस क्षेत्र को Seven Sisters का नाम मिला।