Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE Toppers List: सब्जेक्ट वाइज गेट एग्जाम टॉपर लिस्ट जारी, पढ़ें किस सब्जेक्ट में किसने हासिल की AIR 1 रैंक

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 11:08 AM (IST)

    आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग रिजल्ट 2025 की घोषणा (GATE Result 2025) 19 मार्च 2025 को की थी। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया था। अब संस्थान की ओर से स्कोरकार्ड 28 मार्च 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा जिसे परीक्षार्थी पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे।

    Hero Image
    GATE Toppers List 2025: आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर चेक करें पूरी सूची

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की सब्जेक्टवाइज टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। संस्थान ने ब्रांच-वाइज मेरिट लिस्ट के साथ रॉ मार्क्स और गेट स्कोर की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर उपलब्ध कराई है। जारी सूची के मुताबिक, कुल 28 कैंडिडेट्स ने फुल स्कोर हासिल किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग- रजनीश बिजारनिया (रॉ मार्क्स 95.33 और गेट स्कोर 967)
    • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग- Balamurugan (रॉ मार्क्स 81 और गेट स्कोर 990)
    • एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग- कीर्ति रेवंत कुमार (रॉ मार्क्स 74.67 और गेट स्कोर1000)
    • आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग- जयंत Giftson आर (रॉ मार्क्स 83और गेट स्कोर1000)
    • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग- तनिष गुप्ता (रॉ मार्क्स 77.67 और गेट स्कोर1000)
    • सिविल इंजीनियरिंग- अभय सिंह (रॉ मार्क्स 89.02 और गेट स्कोर1000)
    • कंप्यूटर साइंस एंड Information टेक्नोलॉजी- राहुल कुमा सिंह (रॉ मार्क्स 100 और गेट स्कोर1000)

    इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें सब्जेक्टवाइज AIR 1 रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट 

    GATE Result 2025:  फरवरी में इन तारीखों में हुई थी गेट परीक्षा 

    गेट परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को किया गया था। 30 विषयों के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में कंडक्ट कराई गई थी। एग्जाम के बाद, परीक्षा के प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी, यह 27 फरवरी, 2025 को रिलीज की गई थी। इसके बाद, कैंडिडेट्स को 1 मार्च, 2025 तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद, एक्सपर्ट पैनल की ओर से इसकी जांच की गई थी। वहीं, 19 मार्च, 2025 को नतीजों का एलान कर दिया गया था। अब सब्जेक्ट वाइज AIR 1 रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट भी उपलब्ध कराई गई है।

    कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए GATE 2025 स्कोरकार्ड की वैधता 3 साल के लिए होती है। हालांकि, PSU भर्ती के लिए यह अलग-अलग होती है। अधिकांश PSU केवल करेंट ईयर के एग्जाम स्कोर को स्वीकार करते हैं। वहीं, कुछ पिछले वर्ष के स्कोर पर भी विचार कर सकते हैं। इस एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी गेट की  वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: GATE Results 2025 Out: हो गया गेट रिजल्ट का एलान, PSUs जॉब्स से लेकर पीजी में एडमिशन के लिए जरूरी है यह स्कोर