GATE Admit Card 2025: आईआईटी रुड़की ने जारी किए गेट एग्जाम एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का आसान तरीका
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पहले उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन अगले महीने में फरवरी में किया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की आज, 07 जनवरी, 2025 को गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। संस्थान की ओर से परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/ पर रिलीज किए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, वे इसे डाउनलोड कर सकें।
आईआईटी रुड़की की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में संचालित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की परीक्षा होगी। यह प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा का पेपर 100 अंकों का होग। परीक्षा में MCQ सेक्शन के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE Exam Admit Card 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
गेट एगजाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक GATE वेबसाइट -gate2025.iitr.ac पर जाना होगा। अब, होमपेज पर, 'GATE 2025 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करना होगा। अब, नए खुले पेज पर, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका GATE 2025 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। गेट परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लेंकर रख लें।
GATE Exam 2025: तीन सालों के लिए वैलिड होगा गेट एग्जाम स्कोर
गेट परीक्षा में 30 परीक्षा पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवारों को combination में एक या दो टेस्ट पेपर चुनने की अनुमति दी जाती है। GATE स्कोर परिणाम घोषणा तिथि से तीन साल तक मान्य होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। विषय विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा कराने के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। नतीजो के बाद स्कोर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा, जिसे कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।