Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2025 Answer Key: आईआईटी रुड़की आज जारी कर सकती है गेट आंसर-की, मार्च में घोषित होंगे परीक्षा परिणाम

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 04:45 PM (IST)

    आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार गेट परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद स्कोर कार्ड 28 मार्च 2025 को रिलीज किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए स्कोर कार्ड 31 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    GATE 2025 Answer Key: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे गेट परीक्षा परिणाम

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी रुड़की की ओर से गेट एग्जाम आंसर-की आज, 26 फरवरी, 2025 को जारी की जा सकती है। यह संभावना मीडिया रिपोर्ट में जताई जा रही है। प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए कैंडडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी, इसके बाद वे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी,रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 1, 2, 5 और 16 फरवरी, 2025 को किया गया था। परीक्षा की तीन घंटे की थी। अब कैंडिडेट्स को अस्थायी उत्तरकुंजी जारी होने का इंतजार है, जो कि जल्द खत्म हो सकता है। संस्थान की ओर से उत्तर कुंजी के साथ परीक्षा की रिस्पॉस शीट भी जारी की जाएगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर चुनौती दर्ज करा सकते हैं। दर्ज कराई गई चुनौतियों पर एक्सपर्ट पैनल की ओर से समीक्षा की जाएगी और फिर इस आधार पर फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे।

    GATE Exam Answer Key 2025: पिछले वर्षों में इन तारीखों में हुई गेट परीक्षा आंसर-की

    गेट परीक्षा का आयोजन साल 2024 में 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया गया था। उत्तरकुंजी 19  फरवरी, 2025 को रिलीज की गई थी। साल 2023 में यह परीक्षा 4, 5, 11 और 12 तारीख को हुई थी और उत्तरकुंजी 21 फरवरी को होगी जारी की गई थी।

    How to download GATE 2025 answer key: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये आसान स्टेप्स

    ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर गेट एग्जाम उत्तरकुंजी लिंक पर क्लिक करें।यहां, अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। आंसर-की चेक करें और आपत्तियां उठाएं। शुल्क जमा करें। साथ ही, आगे यूज के लिए हार्ड कॉपी डाउनलोड करके रखें।

    गेट एग्जाम 2025 का परीक्षा परिणाम मार्च, 2025 में जारी किया जाएगा। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होंगे। कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे चेक कर पाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: GATE 2025 Answer Key रिलीज होने की ये हैं टेंटेटिव डेट, कर लें नोट, gate2025. iitr.ac.in पर कर पाएंगे डाउनलोड