GATE 2024: गेट एग्जाम के लिए आवेदन का अंतिम मौका, आज तक ही कर सकते हैं अप्लाई gate2024.iisc.ac.in पर
GATE 2024 Registration इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलुरु की ओर से गेट 2024 एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। ऐसे स्टूडेंट्स जो इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। GATE 2024: गेट 2024 एग्जाम में शामिल होने की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका है। जिन छात्रों ने इस एग्जाम में शामिल होने के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे अब आज यानी 20 अक्टूबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। यह आवेदन लेट फीस के साथ किये जा सकते हैं। छात्र एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से गेट 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं।
GATE 2024 Registration: कैसे करें आवेदन
- गेट 2024 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ONLINE REGISTRATION | FILL APPLICATION FORM के नीचे लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करना है और पंजीकरण कर लेना है।
- अब आपको लॉग इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
- अंत में निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखे लें।
GATE 2024: फरवरी 2024 में होगा एग्जाम
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग टेस्ट 2024 के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा पहले ही कर दी गयी है। गेट 2024 एग्जाम 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। अन्य सभी डेट्स की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।