Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS PRT Result 2023 OUT: केवीएस प्राइमरी टीचर भर्ती रिजल्ट हुआ घोषित, kvsangathan.nic.in चेक करें नतीजे

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 06:02 PM (IST)

    KVS PRT Result 2023 केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से प्राइमरी टीचर भर्ती यानी कि PRT का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    Hero Image
    KVS PRT Result 2023 OUT: केवीएस प्राइमरी टीचर यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। KVS PRT Result 2023 OUT: केवीएस पीआरटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से प्राइमरी टीचर भर्ती (PRT) का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर घोषित किया गया है जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी जानकारी (लॉग इन डिटेल्स) दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS PRT Result 2023 Direct Link: केवीएस पीआरटी रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

    KVS PRT Result 2023: इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे

    • केवीएस पीआरटी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक एक्टिव है उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद एक नए पेज पर आप जिस माध्यम से रिजल्ट चेक करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको मांगी गयी जानकारी यानी कि एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ के साथ दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
    • आप आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं।

    इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट भी हुई जारी

    केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से रिजल्ट घोषित किये जाने के साथ ही इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। यह लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गयी है जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट के अलावा उम्मीदवारों के लिए कटऑफ लिस्ट भी घोषित कर दी गयी है।

    यह भी पढ़ें- UP Police Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर ऐसे होगा चयन, नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद